कंगना रनौत और जावेद अख्तर में सुलझा कानूनी विवाद, एक्ट्रेस ने दी जानकारी

Desk. कंगना रनौत और जावेद अख्तर ने मानहानि के मामले में लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद को सुलझा लिया है। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अख्तर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करके इसकी घोषणा की है। यह तस्वीर शुक्रवार को मुंबई के बांद्रा में एक मजिस्ट्रेट की अदालत में ली गई थी, जहां दोनों ने अपने पांच साल पुराने विवाद को सुलझाया।

कंगना रनौत ने मामले में दी जानकारी

कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आज, जावेद जी और मैंने मध्यस्थता के माध्यम से हमारे कानूनी मामले (मानहानि मामले) को सुलझा लिया है। मध्यस्थता में, जावेद जी बहुत दयालु रहे। वह मेरे निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म के लिए गाने लिखने के लिए भी सहमत हो गए।”

रनौत और अख्तर पहुंचे कोर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जावेद अख्तर और रनौत आज सुबह करीब साढ़े दस बजे बांद्रा मजिस्ट्रेट की अदालत पहुंचे और अपने वकीलों के साथ मजिस्ट्रेट के कक्ष में गए। कंगना और जावेद अख्तर की कानूनी लड़ाई 2020 में तब शुरू हुई थी जब जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें जावेद ने कंगना पर एक टेलीविजन साक्षात्कार में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।

ये हैं पूरा विवाद

दरअसल, 2016 में कंगना रनौत और अभिनेता ऋतिक रोशन के बीच सार्वजनिक रूप से अनबन हो गई थी। इसको लेकर कंगना रनौत ने आरोप लगाया था कि रोशन परिवार के करीबी कहे जाने वाले जावेद अख्तर ने उस मुलाकात के दौरान से ऋतिक रोशन से माफी मांगने को कहा था। इस बीच अख्तर ने दावा किया था कि रनौत ने अपने साक्षात्कार में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत में उनका नाम घसीटकर उनकी ‘बेदाग प्रतिष्ठा’ को बदनाम किया है और नुकसान पहुंचाया है।

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...