Sunday, October 26, 2025
Loading Live TV...

Latest News

कांग्रेस ने पहले फेज के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल, सोनिया व खड़गे के नाम शामिल

पटना : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने आज यानी 26 अक्टूबर को थोड़ी देर पहले पहले चरण के चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं।कांग्रेस प्रचारकों की सूची में गहलोत, बघेल, पायलट, कन्हैया, पवन खेड़ा व पप्पू सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं आबको बात दें कि बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के...

ओबी धंसने से बड़ा हादसा : एक मजदूर की मौत, दो घायल

Dhanbad : जिले की पुटकी थाना क्षेत्र के गोपालीचक स्थित सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी के ओबी (ओवर बर्डन) क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। ओबी धंसने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना में दो मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार मृतक मजदूर दीपक पंडित डीजल लेकर माइंस क्षेत्र में गया था। ट्रक में तेल डालने के बाद पास में ही खड़ा था। इसी दौरान अचानक ओबी...

मुखिया चंचल देवी और समाजसेवी पप्पू यादव ने छठ व्रतियों में बांटी 201 साड़ी और नारियल

Nirsa: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आज “नहाए-खाए” से शुरू हो गया। इस मौके पर एगारकुण्ड प्रखंड के शिवलीबाड़ी दक्षिण पंचायत में मुखिया चंचल देवी और उनके पति, समाजसेवी पप्पू यादव ने विशेष पहल की। पंचायत क्षेत्र में पर्व को देखते हुए उन्होंने साफ-सफाई और खराब लाइट की मरम्मत करवाई। जिससे छठ व्रतियों को सुरक्षित और स्वच्छ माहौल में पूजा करने का अवसर मिला। छठ व्रतियों में बांटी 201 साड़ी और नारियल: साथ ही छठ व्रतियों के बीच घर-घर जाकर साड़ी और नारियल का वितरण भी किया गया। मुखिया चंचल देवी ने बताया कि इस साल लगभग 201 घरों में...

Ranchi में दो महीने तक धरना-प्रदर्शन पर रोक, प्रशासन ने जारी की निषेधाज्ञा…

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

Ranchi : राजधानी रांची में प्रशासन ने विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों द्वारा बिना अनुमति के किए जा रहे धरना-प्रदर्शनों, जुलूसों और रैलियों को देखते हुए सख्त कदम उठाया है। अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर रांची, उत्कर्ष कुमार ने बि.एन.एस.एस. की धारा-163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 06 मई 2025 से 04 जुलाई 2025 तक के लिए शहर के कई महत्वपूर्ण इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह आदेश अगले आदेश तक भी प्रभावी रह सकता है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, आठ बाइक के साथ पांच धराए… 

Ranchi : सरकारी कामकाज में हो रही थी बाधा उत्पन्न

प्रशासन को सूचना मिली थी कि हाल के दिनों में धरना-प्रदर्शन के लिए पूर्व में निर्धारित स्थान जाकिर हुसैन पार्क के बजाय कई संगठन सीधे राजभवन मुख्य द्वार, मुख्यमंत्री आवास, काँके रोड, विधानसभा भवन आदि जगहों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे न केवल सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न हो रही है, बल्कि यातायात व्यवस्था भी चरमरा रही है। साथ ही, कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने और लोक परिशांति भंग होने की आशंका बनी रहती है।

ये भी पढ़ें- Giridih Accident : ससुराल से लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने मारा जोरदार टक्कर, सीआरपीएफ जवान की दर्दनाक मौत पत्नी घायल… 

इन्हीं कारणों से निम्नलिखित स्थानों को निषेधाज्ञा के तहत शामिल किया गया है:

  1. मुख्यमंत्री आवास, काँके रोड के चारदीवारी से 100 मीटर के दायरे में।
  2. राजभवन के चारदीवारी से 100 मीटर के दायरे में (जाकिर हुसैन पार्क को छोड़कर)।
  3. झारखंड उच्च न्यायालय के चारदीवारी से 100 मीटर के दायरे में।
  4. नया विधानसभा भवन के चारदीवारी से 500 मीटर के दायरे में।
  5. प्रोजेक्ट भवन, नेपाल हाउस के चारदीवारी से 100 मीटर के दायरे में।
  6. एच.ई.सी. क्षेत्र स्थित प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा के चारदीवारी से 200 मीटर के दायरे में।

ये भी पढ़ें- Sahibganj Murder : दुकान संचालक हत्याकांड में तीन धराए, हत्या की ये थी असली वजह… 

इन क्षेत्रों में निम्न गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक रहेगी:

  • बिना पूर्व अनुमति के किसी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, जुलूस, घेराव या आमसभा।
  • किसी प्रकार के हथियार जैसे बंदूक, राइफल, पिस्टल, बम, बारूद आदि के साथ चलना।
  • पारंपरिक हथियार जैसे लाठी-डंडा, गड़ासा, तीर-धनुष आदि लेकर निकलना।
  • बिना अनुमति के लाउडस्पीकर या अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग।

सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारी, कर्मचारी, न्यायालयीन कार्य, धार्मिक आयोजनों एवं अंत्येष्टि कार्यक्रमों को इस आदेश से छूट दी गई है। प्रशासन की इस सख्ती का उद्देश्य रांची में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना, सरकारी कार्य में किसी तरह की बाधा से बचना और आम जनता को सुरक्षित यातायात सुविधा देना है।

यह निषेधाज्ञा अगले 60 दिनों तक प्रभावी रहेगी, जिससे रांची के राजनीतिक और सामाजिक माहौल पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

मदन सिंह की रिपोर्ट–

 

Related Posts

रांची-लोहरदगा हाईवे पर चलती बस में अचानक लगी आग, 40 से...

Ranchi: राजधानी के निकट शनिवार शाम लगभग 5 बजे एक बड़ी दुर्घटना होते-होते रुक गई। जानकारी के अनुसार मांडर-बाजारटांड़ के पास हाईवे पर यात्रा...

वसूला जा रहा मनमाना किराया: रांची से पटना जानेवालों से वसूला...

छठ पर्व पर रांची से पटना जानेवालों की जेब पर बोझ बढ़ा। बस ऑपरेटरों ने किराया 500 से बढ़ाकर 2500 तक किया, परिवहन विभाग...

झारखंड पुलिस ने मांगी रिपोर्ट: January 2024 से August 2025 तक...

झारखंड पुलिस ने मांगी रिपोर्ट रांची: झारखंड पुलिस ने राज्यभर में सक्रिय जमीन माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज कर दी है। पुलिस...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel