Giridih Accident : ससुराल से लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने मारा जोरदार टक्कर, सीआरपीएफ जवान की दर्दनाक मौत पत्नी घायल…

Giridih Accident : गिरिडीह के बगोदर में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी है जहां एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी बाल-बाल बची गयी। मृतक की पहचान कौलेश्वर रविदास के रूप में हुई है। दुर्घटना बगोदर थाना क्षेत्र के अटका बीस माइल के पास हुई।

ये भी पढ़ें- Ranchi Mock Drill : आज शाम 3 बजे से 7 बजे के बीच मेन रोड जाने से बचे, ये है कारण… 

Giridih Accident : बाइक पर सवार होकर पत्नी के साथ ससुराल से आ रहे थे

मिली जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ के जवान कौलेश्वर रविदास बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी के साथ ससुराल से लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। सीआरपीएफ का जवान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह का रहने वाला था। वह मणिपुर के इंफाल में पोस्टेड था।

Giridih Accident : मृतक की फाइल फोटो
Giridih Accident : मृतक की फाइल फोटो

ये भी पढ़ें- Palamu Accident : दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत दो घायल…

बताया जाता है कि हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के गंगपच्चो में उसका ससुराल है। ससुराल में शादी समारोह में वह पत्नी के साथ शामिल होने के लिए गया था। इस मौके पर शादी समारोह संपन्न होने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर गांव के लिए लौट रहा थे।

ये भी पढ़ें- Breaking : जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट पर हाईकोर्ट का रोक बरकरार, पेपर लीक का… 

पत्नी को आया मामूली चोट, जांच में जुटी पुलिस

इसी दौरान नेशनल हाइवे के बगोदर अंतर्गत पुल के पास अज्ञात गाड़ी ने अचानक धक्का दे दिया, जिससे बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना इतनी जोरदार थी कि सीआरपीएफ जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी रेखा देवी मामूली रूप से घायल हो गई।

ये भी पढ़ें- Big Breaking : ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर का परिवार खाक, 14 लोगों के मारे जाने के बाद बोला-काश मैं भी मर जाता… 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीआरपीएफ जवान को लेकर बगोदर ट्रॉमा सेंटर पहुंची। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि मृतक सीआरपीएफ का जवान था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

राज रवानी की रिपोर्ट–

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...