Dhanbad : बिना नंबर प्लेट की धड़ाधड़ दौड़ रही ट्रैक्टर से बढ़ रही दुर्घटनाएं, प्रशासन मौन…

Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों पर बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर बेधड़क दौड़ रहे हैं। प्रशासन और ट्रैफिक विभाग की नाक के नीचे यह सब कुछ हो रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यह स्थिति क्षेत्र की जनता के लिए चिंता का विषय बन गई है।

Dhanbad : वैध दस्तावेज और रजिस्ट्रेशन नंबर तक नहीं है

निरसा, गल्फलबारी, कुमारडूबी, चिरकुंडा, पंचित और कलुबाथान जैसे इलाकों में अक्सर ऐसे ट्रैक्टर देखे जाते हैं जो कोयला, बालू, पत्थर या मिट्टी लादे होते हैं और सड़कों पर बेलगाम दौड़ते हैं। न तो इन ट्रैक्टरों पर रजिस्ट्रेशन नंबर होता है और न ही इनके पास वैध दस्तावेज है। इन वाहनों को चलाने वाले चालक भी अधिकतर नाबालिग या बिना ड्राइविंग लाइसेंस के होते हैं, जिनमें से कई नशे की हालत में ट्रैक्टर चलाते देखे गए हैं।

Dhanbad : मामले की जानकारी देता ग्रामीण
Dhanbad : मामले की जानकारी देता ग्रामीण

इन वाहनों के मालिक सस्ते और अनट्रेंड चालकों को काम पर रखते हैं ताकि खर्चा कम हो। वहीं, ट्रैक्टरों में नंबर प्लेट न लगाने के पीछे भी कई कारण हो सकते हैं-जैसे बीमा या रोड टैक्स का भुगतान न किया जाना, वाहन का चोरी का होना, या किस्तों में खरीदे गए ट्रैक्टर को जब्ती के डर से नंबर न लगाना।

अब तक हो चुकी है कई दुर्घटनाएं

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन ट्रैक्टरों के कारण सड़कों पर दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं, जिनमें कई बार जान-माल का नुकसान भी होता है। इसके बावजूद प्रशासन की चुप्पी आम जनता को हैरान कर रही है।

k6tu 22Scope News

अगर समय रहते ऐसे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो निरसा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा की स्थिति और भी भयावह हो सकती है। क्षेत्रीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि बिना नंबर वाले वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

 

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...