जिले में ट्रैफिक नियमों के उलंघन पर प्रसासन सख्त, जुर्माने के साथ की जाएगी कानूनी कार्रवाई, ट्रैफिक डीएसपी और एसडीपीओ ने दी जानकारी

देवघर: जिले में अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानून का शिकंजा सख्त होने जा रहा है. इस बाबत देवघर ट्रैफिक डीएसपी आलोक रंजन और एसडीपीओ पवन कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता का आयोजन  किया. सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइंस का देवघर में भी अब सख्ती से अनुपालन होगा और जिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

जुर्माने के साथ की जाएगी कानूनी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि बाइक्स और स्कूटी पर अब पीछे बैठने वाले लोगों को भी हेलमेट पहनना और फोर व्हीलर में सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में कुछ चीजें शामिल है. जैसे वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग, नशे में वाहन चलाना, 2 व्हीलर गाड़ियों के साइलेंसर में छेड़छाड़ करना, दो से अधिक लोगों का बाइक्स और स्कूटी पर बैठना, ओवरलोडिंग, रांग साइड से गाड़ी चलाना, गाड़ियों में नाम या फिर पद के बोर्ड लगाना, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना, गाड़ियों के नंबर प्लेट में कुछ लिखना सहित कई ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन शामिल है.

 

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...