पटना: देश भर के पांच हाई कूट में सोमवार को नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई। इस संबंध में केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसी कड़ी में पटना हाई कोर्ट को भी अपना 45वां मुख्य न्यायाधीश मिल गये। पटना हाई कोर्ट के 45वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में गुजरात हाई कोर्ट से स्थानांतरित हो कर आये न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली को नियुक्त किया गया है।
वहीं पटना हाई कोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार को गुवाहाटी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है जबकि हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश के न्यायमूर्ति त्रिलोक सिंह चौहान को झारखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। इसके साथ ही पटना हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधीर सिंह, जो पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में स्थानांतरित हुए थे, उन्हें फिर से पटना हाईकोर्ट में स्थानांतरित किया गया है।
बता दें कि न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली पहले पटना हाई कोर्ट में वरिष्ठ न्यायाधीश रह चुके हैं। उन्होंने 24 जुलाई 2023 को पटना हाईकोर्ट में न्यायाधीश पद की शपथ ली थी।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- नौकरी मांगने वाला नहीं, देने वाला बनेगा बिहार, बिहार आईडिया फेस्टिवल में…


















