Bokaro: खेत में काम करने के दौरान वज्रपात से दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Bokaro: जिले के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत सोमवार की शाम तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब सभी महिलाएं खेत में धान रोपने का काम कर रही थीं।

Bokaro: वज्रपात से दो महिलाओं की मौत

मृतकों की पहचान मीरा देवी (35 वर्ष), पति राजेश कालिंदी और पार्वती देवी (55 वर्ष), पति स्व. उद्धव कालिंदी के रूप में की गई है। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, घायल महिलाओं में मोहिनी कुमारी (18 वर्ष), पिता अनादी कालिंदी, काजल देवी (40 वर्ष), पति अनादी कालिंदी और नियती देवी (35 वर्ष), पति अनंत कालिंदी शामिल हैं। सभी घायलों को त्वरित उपचार के लिए सदर अस्पताल बोकारो में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी महिलाएं खेत में रोपाई का कार्य कर रही थीं, तभी तेज गर्जना के साथ अचानक बिजली गिरी और यह हादसा हो गया। गांव में घटना के बाद मातम का माहौल है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की गई है।

Bokaro: घटना से गांव में मातम

पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और त्वरित सहायता का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने इस हादसे को लेकर गहरा दुख प्रकट किया है और प्राकृतिक आपदा से निपटने हेतु और प्रभावी उपायों की मांग की है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...