Ranchi: 15 फरवरी को Mahashivratri का त्योहार जोर-सोर से मनाया जाएगा। राजधानी रांची में भी Mahashivratri की तैयारी अब प्रशासनिक लेवल पर पूरी की जा रही है। प्रशासन ने Mahashivratri को लेकर राजधानी रांची में सैकड़ों पुलिस बल तैनात करने की योजना बनाई है, जानकारी के अनुसार इस दिन लगभग 800 पुलिस बल की तैनाती रांची में की जाएगी।
Mahashivratri – जनता की सुविधाओं का रखा जाएगा ध्यान
राजधानी रांची में महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े इलके लिए 800 पुलिस बल की तैनाती की जा रही है जिसमें इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर शामिल रहेंगे।
ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी से रखी जाएगी निगरानी
महाशिवरात्रि पर्व में भीड़ भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। इसके लिए स्पेशल पुलिस बल की तैनाती की गई है, जो हर पल सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करेंगे।
पहाड़ी मंदिर में दी जाएगी अतिरिक्त तैनाती
इसके अलावा आला अधिकारी भी पल-पल की खबर लेते रहेंगे और अपने लेवल से चीजों को ,परिस्थितियों को कंट्रोल करेंगे। खासकर पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में अतिरिक्त जवान की तैनाती रहेगी, इसके अलावा पुलिस के आलाधिकारी हर पहलुओं की जानकारी लेते रहेंगे।
Highlights


