बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) द्वारा स्कूल में ड्रॉइंग किट का वितरण, सोहराई पेंटिंग प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

Ramgarh: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत रामगढ़ स्थित एस एस गर्ल्स +2 स्कूल रामगढ़ में इच्छुक छात्राओं के लिए विशेष आर्ट एंड क्राफ्ट कक्षा का आयोजन किया गया । इसी क्रम में आज BFCL सीएसआर की ओर से इस स्कूल में ड्रॉइंग किट का वितरण किया गया।

BFCL CSR – सोहराई पेंटिंग का प्रशिक्षण आयोजित किया गया

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से झारखंड की पारंपरिक लोक कला सोहराई पेंटिंग का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण श्रीमती पिंकी द्वारा प्रदान किया गया, जिन्होंने छात्राओं को सोहराई कला की तकनीक, रंग संयोजन एवं पारंपरिक डिजाइनों की विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिन्सपल पूनम अग्रवाल एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। वहीं बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड की ओर से राकेश गुप्ता, आशीष कटारिया,  सेबाल कुनार ,  अदिति,  शुभम कुमार, सूरज प्रसाद, नितेश अग्रवाल,  आशु कुमार, श्रीमती दीप्ति, प्रतिष्ठा पाठक सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया एवं इस पहल को शिक्षा एवं कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

BFCL द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक एवं शैक्षिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: झारखंडी ऑटो-टैक्सी चालकों के समर्थन में...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और अन्य स्वरोजगार से जुड़े...