बीरेंद्र राम की पत्नी व पिता के खिलाफ इश्तेहार जारी

166
बीरेंद्र राम की पत्नी व पिता के खिलाफ इश्तेहार जारी
जेल में बंद ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर बीरेंद्र राम की पत्नी राजकुमारी और पिता गेंदा राम के खिलाफ पीएमएलए के विशेष कोर्ट ने मंगलवार को इश्तेहार जारी किया है.
Advertisment

रांची: जेल में बंद ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर बीरेंद्र राम की पत्नी राजकुमारी और पिता गेंदा राम के खिलाफ पीएमएलए के विशेष कोर्ट ने मंगलवार को इश्तेहार जारी किया है.

Advertisment

पिछले दिनों झारखंड हाइकोर्ट ने भी बीरेंद्र राम के पिता व पत्नी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जबकि पीएमएल के विशेष कोर्ट भी दोनों को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर चुका है.

इस केस के मुख्य आरोपी बीरेंद्र राम फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में है.22 फरवरी 2023 को आय से अधिक संपत्ति मामले में इंजीनियर बीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया.

इससे एक दिन पहले 21 फरवरी को इडी ने उनके 24 ठिकानों पर छापेमारी थी. इस दौरान जांच एजेंसी ने करीब डेढ़ करोड़ के जेवरात सहित देश के कई शहरों में करोड़ों के निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद किये थे.

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates