Advertisment

आखिर दुल्हन के बेडरुम में जाकर पुलिस क्यों बोली सॉरी, जानिए क्यों!

Patna– बिहार पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने एक बार फिर बड़ा कारनामा किया है. दरअसल बिहार की उत्पाद पुलिस बिना महिला कांस्टेबल के नई नवेली दुल्हन  के कमरे में पहुंच गयी और तलाशी के नाम पर दूल्हा-दुल्हन के बेडरूम में रखे सारे सामान को इधर से उधर कर दिया.

पुलिस की इस पूरी हरकत से कमरे में बैठे दूल्हा-दुल्हन और परिवार के दूसरे लोग काफी असहज मसूस करने लगे. मिली जानकारी के अनुसार बिहार के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के हथसरगंज में गुरुवार को पटना से आई उत्पाद विभाग की टीम ने एक घर में शराब ढूंढने के नाम पर छापेमारी कर दी. इस दौरान पूरी टीम में एक भी महिला पुलिस कर्मी मौजूद नहीं थी. फिर भी उत्पाद विभाग की टीम ने पूरे घर को खंगालना शुरू कर दिया और बारी-बारी से हर कमरे की तलाशी करते हुये नई नवेली दुल्हन के बेडरूम तक पहुंच गयी और धीरे-धीरे उनके कमरे का सारा सामान इधर-उधर कर दिया.

patna 02 22Scope News

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान पुलिस के साथ कोई भी महिलाकर्मी मौजूद नहीं थी. ऐसे में उत्पाद पुलिस के इस रवैये से दूल्हा-दुल्हन समेत पूरे परिवार के लोग नाराज हैं. दुल्हन पूजा कुमारी ने बताया कि पुलिस बिना किसी वारंट और महिला पुलिसकर्मी के हमारे घर में घुस, पूरे बेडरूम के सामान को देखने लगे. इस तरह का रवैया सही नहीं है. वहीं घर की मालकिन शीला देवी ने कहा कि बिना किसी महिला पुलिस के घर में घुसने से उनकी काफी बेइज्जती हुई है वह मरीज हैं उनके धड़कन तेज हो गई थी वह बेहोश हो रही थी.

बताया जा रहा है कि हथसरगंज के जिस बुटन भगत के घर में घर में सात दिनों पहले शादी हुई थी वहां अचानक पुलिस के इस तरह पुलिस पहुंचने से पूरे घर वाले परेशान हो गए थे. आस-पास के लोग भी उस घर को संदेह की नजरों से देख रहे थे और ऐसे में घरवाले बिना किसी गलती के सबकी नजरों में आ रहे थे. हद तो तब हो गई जब 7 दिन पहले ही सोलह सिंगार करके ससुराल आई दुल्हन के कमरे में भी उत्पाद की टीम शराब ढूंढने पहुंच गई. नई नवेली दुल्हन के कमरे में पुरुष कर्मी सारे सामान को इधर-उधर बिखेरते रहे.

रिपोर्ट- शक्ति

Bihar Modern Flower Mandi: फूल कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार? CM...

Bihar Modern Flower Mandi: बिहार में फूलों की खेती और व्यापार से जुड़े किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए एक आधुनिक बाज़ार की मांग...

Hazaribagh Prince Khan Gang: हजारीबाग में प्रिंस खान गिरोह के 4...

Hazaribagh Prince Khan Gang: संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, ज़िला पुलिस ने प्रिंस खान गैंग से जुड़े चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार...

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा’ अभियान से रंगेगा बिहार, मंत्री...

 बिहार में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलेगा। मंत्री नीतीश मिश्रा ने नगर निकायों को तिरंगा रैली और जनभागीदारी बढ़ाने...