Advertisment

वारंटी को पकड़ने के चक्कर में आधी रात दुल्हन के कमरे में घुस गई पुलिस, फिर…

गृह स्वामी के साथ पुलिस ने की मारपीट, महिलाओं के साथ बदसलूकी का आरोप

सासाराम : खबर सासाराम के लखनु सराय मोहल्ले से है. जहां नगर थाना की पुलिस पर आरोप लगा है कि मोहल्ले में एक आरोपी की तलाश में देर रात पुलिस छत के रास्ते से आरोपी की जगह दूसरे पड़ोसी के घर में प्रवेश कर गई. आरोप है कि इस दौरान घर में गृह स्वामी के साथ पुलिस ने मारपीट की एवं महिलाओं से बदसलूकी किया. सबसे बड़ी बात है कि एक दिन पूर्व विदाई करा कर आई दुल्हन के दरवाजे को पीट कर पुलिस ने उसे भी बाहर निकाला तथा घर की तलाशी ली. मामला लखनु सराय का बताया जाता है.

इस संबंध में पीड़ित परिवार ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया. वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी किस तरह से नई-नवेली दुल्हन जो डरी सहमी है. उसके सामने धक्का-मुक्की और मारपीट कर रही है. घर की महिलाएं घर के पुरुष सदस्यों के पिटाई का विरोध करते हुए सुनाई दे रही है. चुकी इस वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते. लेकिन यह वीडियो 2 दिन पूर्व का बताया जाता है.

इस संबंध में पूछे जाने पर घर के लोगों ने बताया कि दो दिन पूर्व मोहल्ले में एक अपराधी की गिरफ्तारी के सिलसिले में आई पुलिस रात के एक बजे छत के रास्ते से उसके घर में प्रवेश कर गए. इतना ही नहीं जबरन दरवाजा खुलवाया और सो रहे महिलाओं, बच्चों तथा लड़कियों के साथ अभद्रता की गई. गनीमत यह थी कि इस दौरान महिला पुलिस भी थी. लेकिन बंद दरवाजे में छत के रास्ते से घर के आंगन में उतरी पुलिस को देख कर परिवार के लोग घबरा गए.

खासकर एक दिन पूर्व बिदाई करा कर लाई गई दुल्हन पूरी तरह से सहम गई. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे नई नवेली दुल्हन अपने पति के पीछे छिपने का प्रयास कर रही हैं. लेकिन पुलिसकर्मियों ने इसका भी लिहाज नहीं रखा. आरोप है कि तलाशी के दौरान पुलिसकर्मियों ने मारपीट भी की. जब पुलिस को एहसास हुआ कि वह लोग गलत घर में घुस गए हैं, तो वहां से चलते बने. पीड़ित परिवार काफी डरा सहमा हुआ है. इस संबंध में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं तथा घटना से अनभिज्ञता जता रहे हैं.

रिपोर्ट: शक्ति

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...