आखिर क्यों स्कूल, कालेज, पार्कों के विरोध में है मठ मन्दिर बचाओ अभियान समिति

commercial advertisement
Ad

Patna – मठ मन्दिर बचाओ अभियान समिति ने विधि विभाग और धार्मिक न्यास परिषद के फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की जरुरत है. महावीर मठ के महेन्द्र दास ने कहा है कि इतने वर्षों से जिनके द्वारा मठ और मन्दिर की देखभाल की जा रही है, उसे मठ और मन्दिरों के स्वामित्व से वंचित नहीं किया जा सकता.

WhatsApp Image 2021 12 24 at 12.08.45 AM 22Scope News

बता दें कि बिहार सरकार ने अब तक मठ-मंदिरों की 30 हजार एकड़ ऐसी जमीन को चिह्नित किया है, जिस पर अवैध कब्जा है. ऐसी सभी जमीनों का ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है, सरकार की मंशा इस जमीन पर आम सहमति से स्कूल, कालेज, पार्क का निर्माण करने की है. मठ-मंदिरों  की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष होता रहा है और तो और पुजारियों की हत्या भी की जाती रही है.

बिहार सरकार मठ-मंदिरों की जमीन पर से अवैध कब्जे को हटाकर इसकी सुरक्षा के लिए सख्त कानून लाने की तैयारी में है. विधि मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि बिहार सरकार यह नहीं चाहती कि अयोध्या की तरह बिहार में भी किसी मंदिर पर कब्जा किया जाए. भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पांच सौ साल तक जो लड़ाई लड़ी गई, वैसी परिस्थिति का निर्माण बिहार में नहीं हो इसको लेकर सरकार सजग है.  बिहार सरकार मठ-मंदिरों की जमीन को अवैध कब्जा से मुक्त कराकर सुरक्षित करना चाहती है. साथ ही इस पर स्कूल, कॉलेज और पार्क का निर्माण कर सामाजिक कार्यों को करना चाहती है. सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है.

Also Read

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
spot_imgspot_img

WhatsApp Cyber Alert: .exe और .dll फाइल से हो सकता है अकाउंट हैक, I4C ने जारी की बड़ी चेतावनी

WhatsApp Cyber Alert:I4C ने WhatsApp यूजर्स को नए साइबर खतरे से सतर्क किया है। .exe और .dll फाइल डाउनलोड करते ही मैलवेयर सक्रिय हो...

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज! गिद्दी-भुरकुंडा पुल पर भाजपा का बड़ा बयान

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद NH पर घंटों जाम

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.