बिहारगाथा- आखिर चींटी और चूहों की गिरफ्तारी की मांग पर क्यों अड़े हैं राजद विधायक

Jehanabad-अपने अजूबेपन के लिए देश दुनिया में विख्यात बिहार में अजूबे दास्तानों की कोई कमी नहीं है. कभी थाने में करोड़ों का शराब चूहा पी जाता है तो कभी लाखों रुपये की एक्स-रे मशीन चीटियां खा जाती है.

अब मखदुमपुर से राजद विधायक सतीश कुमार दास ने बिहार सरकार से चींटी और चूहे की गिरफ्तारी की मांग कर सरकार के सामने संकट की स्थिति पैदा कर दी है. दरअसल सतीश कुमार दास सुखदेव प्रसाद वर्मा रेफरल अस्पताल, मखदुमपुर में औचक निरीक्षण पर थें. इस दौरान विधायक की  नजर 22 लाख  रुपये की एक्स-रे मशीन पर पड़ी. इस मशीन को 15 अगस्त को उद्घाटन किया जाना था. विधायक ने एक्सरे मशीन को चालू करवा कर देखा.  लेकिन एक्स-रे मशीन से एक भी एक्स-रे सही नहीं निकला. एक्स-रे मशीन की हालत को देख कर विधायक का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया. विधायक का रौद्र रुप देख मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी भी दहल उठे.

 हुजूर मशीन तो ठीक ही दिया था, उत्पात तो चूहों और चीटियों की है

Hospital 2 22Scope News

विधायक ने तुरंत एक्स-रे मशीन की सप्लाई करने वाले कांट्रेक्टर से दूरभाष पर बात की.  कांट्रेक्टर ने विधायक को बताया हुजूर मशीन खराब है, इसमें हमारी कोई गलती नहीं है. हमने तो मशीन ठीक ही दिया था, गलती तो वहां के बैठे चुहों और चींटियों की है.  सारा एक्सरे मशीन तो चूहों और चीटियों ने खा लिया. हैदराबाद से दूसरी मशीन मंगवाई जा रही है. दूसरी मशीन आने के बाद  सब कुछ ठीक हो जाएगा.

xray 22Scope News

गुस्सा से लाल विधायक ने कहा कि  जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री और सरकार के मुखिया नीतीश कुमार से मिलकर बिहार से चींटी और चूहों की गिरफ्तारी की मांग करुंगा. बिहार में तो गजबे हाल है, थाना में चूहा दारु पी जाता है और हॉस्पिटल में एक्स-रे मशीन चींटी खा जाता है. जिस राज्य के मुखिया चींटी और चूहे पर नियंत्रण नहीं कर सकता उसे तो सरकार में रहने का कोई हक ही नहीं है.

रिपोर्ट- गौरव सिन्हा

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...