गया के बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ पहुंचे राजगीर, नालंदा यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में लेंगे भाग

नालंदा : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज पहली बार अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल नालंदा के राजगीर पहुंचे। जहां उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय राजगीर में आयोजित एकदिवसीय कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ मिलकर विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज ऑडिटोरियम में नालंदा विश्वविद्यालय के आचार्य और देशी विदेशी छात्र- छात्राओं को संबोधित किया। इधर, उपराष्ट्रपति का कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने नालंदा यूनिवर्सिटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दिया था। बता दें कि उपराष्ट्रपति के साथ बिहार सरकार के मंत्री व नालंदा के विधायक श्रवण कुमार भी मौजूद रहे।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...