जगदीप धनखड़ आज उपराष्ट्रपति पद की लेंगे शपथ

नई दिल्ली : जगदीप धनखड़ आज भारत के उपराष्ट्रपति ( Vice President ) पद की शपथ लेंगे.

दोपहर 12ः30 बजे धनखड़ उपराष्ट्रपति ( Vice President ) पद की शपथ ले सकते हैं.

इससे पहले जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति ( Vice President) चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया था.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नव-निर्वाचित उपराष्ट्रपति ( Newly elected Vice President ) जगदीप धनखड़ को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी.

शपथ लेते ही जगदीप धनखड़ देश के 14वें उपराष्ट्रपति ( Vice President ) बन जाएंगे.

धनखड़ ने दर्ज की शानदार जीत

जगदीप धनखड़ के शपथ समारोह में राष्ट्रपति ( President ) भवन के मानदंडों के अनुसार

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा.

धनखड़ ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर उपराष्ट्रपति ( Vice President ) चुनाव लड़ा था.

विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा से मुकाबले में धनखड़ ने शानदार जीत दर्ज की.

उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 725 वोट डाले गए थे, जिनमें 710 वोट वैध माने गए

जबकि 15 वोट अवैध करार दिए गए थे. जगदीप धनखड़ को 528 वोट मिले थे मार्गरेट अल्वा को 182 वोट ही मिल पाए थे. इस प्रकार धनखड़ ने बड़े अंतर से अल्वा को शिकस्त दे दी थी.

किसान परिवार से आते हैं जगदीप धनखड़

जगदीप धनखड़ मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनू से एक किसान परिवार से आते हैं. पिता गोकुल चंद्र धनखड़ किसान थे. उनके पास राजनीति का करीब 30 वर्षों का अनुभव है. 1989 में वह सक्रिय राजनीति उतरे थे. धनखड़ पेशे से वकील भी है.

कानून की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने वकालत शुरू कर दी थी और 1990 में राजस्थान- हाईकोर्ट (Rajasthan High Court ) में वह सीनियर एडवोकेट बन गए. उन्होंने हाईकोर्ट से लेकर देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट में वकालत की. धनखड़ देश की गिनती देश के जाने-माने वकीलों में होती है.

20 जुलाई 2019 को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने थे धनखड़

पहली बार वह जनता दल के टिकट पर झुंझुनू से सांसद चुने थे. 1990 में चंद्र शेखर सरकार में उन्हें केंद्रीय मंत्री की भी जिम्मेदारी मिल चुकी है. 1993 से 98 तक वह धनखड़ विधायक भी रहे. भारत सरकार ने उन्हें 20 जुलाई 2019 को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया था. उपराष्ट्रपति ( Vice President ) चुनाव के लिए एनडीए का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उन्होंने राज्यपाल ( Governor ) के पद से इस्तीफ दे दिया था.

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...