न्यूज खेल डेस्क : नए हेड कोच गौतम गंभीर की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर गई है। जहां तीन टी20 और तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेली जानी है। युवा कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम श्रीलंका से टी20 सीरीज 3-0 से जीत चुकी है। अब एकदिवसीय सीरीज की बारी है। कल यानी दो अगस्त से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेली जानी है। इसमें भारत के मेन कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली मैच खेलने के लिए श्रीलंका पहुंच गए हैं और कल अभ्यास भी किया।
कप्तान रोहित, विराट और राहुल भी टीम में मौजूद
आपको बता दें कि कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में पूरी टीम के साथ श्रीलंका में मौजूद है। आईपीएल के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी भारतीय टीम में दिखने वाले हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 में संन्यास के बाद पहली बार वनडे खेलेंगे। अनुभवी टीम के साथ भारतीय टीम कल श्रीलंका से भिड़ेंगे। भारतीय टीम कल यानी 31 जुलाई को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में अभ्यास करती नजर आई। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर भी टीम के अभ्यास में दिखे। मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। यह डे नाइट मुकाबला है। भारतीय टीम टी20 के बाद वनडे में भी क्लीन स्वीप करना चाहेगी।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयष अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), खलील अहमद, रियान पराग और हर्षित राणा।
स्पोर्ट स्टाफ
गौतम गंभीर (हेड कोच), अभिषेक नायर, टी दिलीप और रयान टेन डोशेट।
यह भी पढ़े : INDvsSL : मेजबान पर 3-0 की लीड लेना चाहेगी टीम इंडिया
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope


















