Advertisment

बिहार में NDA की जीत के बाद PM ने किया ट्वीट, गठबंधन के नेता को दी बधाई, कहा- सुशासन व विकास की जीत

पटना : बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि यह विकास और सुशासन की जीत हुई है। यह सामाजिक न्याय और जन-कल्याण की भावना की जीत है। बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।

NDA के सभी दलों को PM मोदी ने दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने एनडीए के सभी दलों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एनडीए ने राज्य का चौतरफा विकास किया है। लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए परिवार के हमारे सहयोगी चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को इस जबरदस्त जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।

जनता ने विकास के एजेंडे पर किया वोट – PM मोदी

पीएम मोदी ने अनुसार, जनता ने विकास के एजेंडे को ध्यान में रखकर वोट किया। उन्होंने कहा कि मैं एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया है। उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया। मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं। पीएम मोदी ने बिहार की जनता को अलग-अलग क्षेत्रों में और भी बेहतर काम करने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम बिहार के विकास, यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्य की संस्कृति को नई पहचान देने के लिए बढ़-चढ़कर काम करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यहां की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिले।

यह भी देखें :

NDA प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही

बिहार चुनाव के अभी तक के रुझानों में एनडीए 202 सीटों पर आगे है और थोड़ी देर में जीतों का आंकड़ा भी जारी कर दिया जाएगा। बीजेपी इस चुनाव में अभी तक 91 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी उभरती नजर आ रही है। वहीं जदयू 83, एलजेपी (आर) 19, हम पांच और आरएलएम चार सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है।

यह भी पढ़े : विधानसभा चुनाव Result Live : बिहार बीजेपी कार्यालय में जीत का जश्न, खेली जा रही होली…

Saraiya 200 KVA Transformer: सरिया में बिजली समस्या पर बड़ा कदम,...

Saraiya 200 KVA Transformer: सरिया-बगोडिह चौक पर DAV स्कूल के सामने शनिवार को एक नया 200 kVA ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, जिसने पुराने 63 kVA...

Bihar Flood News 2026: बिहार की 4 नदियां क्यों बन रही...

Bihar Flood News 2026: हर साल, बिहार के कई इलाकों के लिए बाढ़ एक बड़ी चुनौती बन जाती है। नेपाल में भारी बारिश से बिहार...

Siwan Junction Security Check: सीवान जंक्शन पर सुरक्षा अलर्ट, प्लेटफॉर्म से...

Siwan Junction Security Check: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को देखते हुए देश भर के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। इसी...