नवंबर के बाद अधिकारियों को कार्यालय से भगायेंगे PK, लोगों से की ये अपील…

समस्तीपुर: जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर (PK) बिहार बदलाव यात्रा के तहत समस्तीपुर पहुंचे जहां उन्होंने लालू-नीतीश और मोदी पर जम कर हमला किया। समस्तीपुर के उजियारपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए PK ने कहा कि मोदी जी वोट बिहार में ले रहे और फैक्ट्रियां गुजरात में लगा रहे हैं। बिहार में उद्योग धंधे नहीं होने की वजह से वही वोट देने वाले सभी लोग फिर गुजरात में जा कर मजदूरी करने के लिए मजबूर हैं।

PK ने लोगों से अपील की कि इस बार विधानसभा चुनाव में आप लालू-नीतीश या मोदी को वोट न करें बल्कि बिहार में जनता का राज स्थापित करने के लिए वोट करें। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने मंत्री श्रवण कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार के भ्रष्ट नेता और अफसर जन सुराज और प्रशांत किशोर का नाम सुन कर ही भागने लगते हैं।

यह भी पढ़ें – बिहार की जनता जानती है कि सिर्फ तेजस्वी ही…, पटना पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा…

नवंबर के बाद उन्हें हम उनके कार्यालय से भी भगायेंगे। कैबिनेट में महिला रोजगार उद्यमी को 10 हजार दिए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि यह जनता की ताकत है जिससे यह हो रहा है अगर युवा जाग जाएंगे तो नवंबर के बाद बिहार में देश की सबसे अच्छी व्यवस्था वाली सरकार बनेगी और अच्छी व्यवस्था लेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- खेलने के दौरान नाला में गिरा था मासूम, 20 दिनों बाद मिला…

समस्तीपुर से आर के रौशन की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...