राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर PM मोदी के संबोधन के बाद विपक्ष का वॉकआउट, कहा- ‘पूरी दुनिया हमारी ट्रेड डील की तारीफ कर रही’

दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन शुरू हो गया है। पीएम मोदी राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं। पीएम मोदी की स्पीच के बीच विपक्ष के सदस्य वेल में आकर जोरदार हंगामा कर रहे हैं। विपक्षी सदस्य वेल में नारेबाजी कर रहे हैं। विपक्ष के हंगामे पर पीएम मोदी ने चुटकी ली और कहा कि खड़गे जी की उम्र को देखते हुए उन्हें बैठे-बैठे भी नारे बोलने की इजाजत दे दी जाए। पीएम हंगामे के बीच ही बोल रहे हैं। विपक्षी सदस्य जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं।

भारत के प्रति बढ़ा दुनिया का आकर्षण – PM नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद् प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि हमें ना रुकना है, ना पीछे मुड़कर देखना है। हमें लक्ष्य को प्राप्त करना है। पीएम मोदी ने कहा कि देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विश्व का भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है। आज दुनिया भरोसे के साथ भारत की ओर देख रही है। पीएम मोदी ने कहा कि देश आज तेज गति और लो इंफ्लेशन के साथ आगे बढ़ रहा है। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। देश हमें फ्रेजाइल फाइव इकोनॉमी के रूप में मिला था। हम इसे चौथे नंबर तक लेकर आए हैं और बहुत जल्द तीसरे नंबर की इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर है।

PM Rajyasabha 1 1 22Scope News

PM मोदी की स्पीच के दौरान विपक्ष का वॉकआउट

प्रधानमंत्री राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं। पीएम मोदी की स्पीच के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने वेल में आकर जोरदार नारेबाजी की हंगामा किया। हंगामे के बीच ही पीएम मोदी ने अपना जवाब जारी रखा। विपक्षी सदस्यों ने पीएम के विरोध में वॉकआउट कर दिया। पीएम ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग थक गए, बिचारे चले गए, लेकिन कभी न कभी उनको जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने ऐसी स्थिति बना रखी थी कि दुनिया का कोई देश हमसे डील करने के लिए आगे नहीं आता था। आप पीछे-पीछे लगे रहे होंगे।

दुनिया का झुकाव आज भारत की तरफ – PM

पीएम मोदी ने कहा कि कोविड के बाद आज वर्ल्ड ऑर्डर बदल रहा है। दुनिया भारत की ओर उम्मीद और भरोसे के साथ देख रही है। दुनिया का झुकाव आज भारत की तरफ है। भारत ग्लोबल साउथ की बुलंद आवाज बना है। उन्होंने कहा कि गुजरात का मुख्यमंत्री था तब भी वाइब्रेंट गुजरात समिट के जरिए इच्छाशक्ति दिखाई थी, जापान हमारा पार्टनर था। आज देश सामर्थ्य दिखा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले वोटबैंक की राजनीति होती रही। प्रधानमंत्रियों की लाल किले की प्राचीर से भाषण का विश्वलेषण कर लें, समझ आ जाएगा कि उनके पास विजन नहीं था।

PM Rajyasabha 2 22Scope News

PM ने कहा- उनकी गलतियों को ठीक करने में हमारी ज्यादातर ताकत लग रही है

पीएम ने कहा कि उनकी गलतियों को ठीक करने में हमारी ज्यादातर ताकत लग रही है। आज भारत विश्व के साथ स्पर्धा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आज दुनिया हमारे उद्यमियों को समानता की दृष्टि से देख रही है। एमएसएमई का नेटवर्क जितना सामर्थ्यवान होता है, आज इस पर दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है।

PM मोदी बोले- ‘मौका गंवा दिया, कैसे भरोसा करे देश’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय यूनियन से लेकर अमेरिका तक, हाल में हुई ट्रेड डील का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया हमारी ट्रेड डील की तारीफ कर रही है। विश्व में अस्थिरता को लेकर जो चिंता थी, वह कम हुई है। हमारे युवाओं के लिए दुनिया का बाजार खुल चुका है। उन्होंने कहा कि इस सदन में चर्चा का स्तर थोड़ा और ऊंचा होना चाहिए था। विपक्ष ने मौका गंवा दिया, देश कैसे भरोसा करे। एक सदस्य आर्थिक असमानता की बात कर रहे थे, जो खुद को राजा कहलाने में गर्व करते हैं।

PM Rajyasabha 3 22Scope News

TMC के लोग यहां उपदेश दे रहे थे, जो निर्मम सरकार के सारे पैरामीटर पूरी कर रहे हैं – प्रधानमंत्री

उन्होंने कहा कि टीएमसी के लोग यहां उपदेश दे रहे थे। जो निर्मम सरकार के सारे पैरामीटर पूरी कर रहे हैं। घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों में ताकत लगा रहे हैं। घुसपैठिए नौजवानों की रोजी-रोटी, आदिवासियों की जमीन छिन रहे हैं। यहां आकर वे हमें उपदेश दे रहे हैं। एक हमारे सदस्य काफी कुछ बोल रहे थे। जिनकी पूरी सरकार शराब में डूब गई, वह काफी कुछ बोल रहे थे। ऐसे सभी साथियों से ये जरूर कहूंगा कि तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे। कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, लेफ्ट… ये दशकों से केंद्र में सत्ता में रहे, सत्ता में भागीदार रहे। राज्यों में भी सरकारें चलाने का अवसर मिला। अब डील की चर्चा होती है, नागरिकों के जीवन में बदलाव आ रहा है। इनकी प्राथमिकता अपनी जेबें भरने की रही।

यह भी पढ़े : राज्यपाल के अभिभाषण पर CM नीतीश का संबोधन, सदन में तेजस्वी को डांटने लगे, कहा- बैठो अभी बच्चा हो जी!

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img