नए बिहार के लिए CM नीतीश ने जो योगदान दिया है, उसके लिए बिहार सदैव उनका ऋणी रहेगा – नितिन नवीन

‎पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना जिला के बापू सभागार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के जन संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंच साझा करते हुए उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नाउम्मीद के दौर से निकालकर बिहार को विश्वास के साथ विकास को जोड़ा। बिहारियों के सम्मान को लौटाने का काम किया। आज हर बिहारी खुद को गौरवान्वित महसूस करता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के जरिए बिहार में उत्सव का मौका पैदा किया है – ‎BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के जरिए बिहार में उत्सव का मौका पैदा किया है। बिहार अब विकास के अपने इस सफर में इसी उत्सव के वातावरण में आगे बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि एक विधायक के तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मुझे भी काफी कुछ सीखने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि संभवतः एक विधायक के तौर पर यह आखिरी सरकारी कार्यक्रम हो लेकिन पटना के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि पटना और बिहार के विकास को मुख्यमंत्री ने जो नया आयाम बनाया है, उसे आने वाले दिनों में भी केंद्र सरकार की मदद से और गति देने का काम करूंगा।

नितिन ने कहा- CM नीतीश ने 2005 में प्रदेश में कार्य करने वाली संस्कृति बनाई

उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने 2005 में प्रदेश में कार्य करने वाली संस्कृति बनाई। उस समय सरकार के नुमाइंदे जनता के प्रति जवाबदेह कम रहते थे। उस दौर में बिहार के हर घर में रोशनी पहुंचाने की कल्पना करना भी दूभर था लेकिन आज लालटेन को छोड़कर हर घरों तक एलईडी पहुंचाने का काम किया। आज सभी घरों में बिजली पहुंच गई है, तो उसका श्रेय सीएम नीतीश कुमार को जाता है।

उस दौर में कहा जाता था कि सड़क है या गड्ढा है – नितिन नवीन

‎बिहार में सड़कों की स्थिति की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उस दौर में कहा जाता था कि सड़क है या गड्ढा है। सीएम नीतीश कुमार ने न केवल सड़कें बनाई, बल्कि उनका मेंटेनेंस भी किया। आज इस पॉलिसी को अन्य राज्य अपना रहे हैं। छोटी-छोटी राशि से पुल-पुलियों का निर्माण ग्रामीण सड़कों में कराया गया, तब लोग सोचते थे, लेकिन आज सड़कें बिहार के विकास की गाथा बता रही हैं।

2014 के बाद जिस तरह से डबल इंजन की सरकार बनी

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद जिस तरह से डबल इंजन की सरकार बनी, बिहार को केंद्र सरकार का सपोर्ट मिला, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार है। पहले बिहार में गंगा नदी पर एक पुल था, आज पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व मे आधा दर्जन से ज्यादा पुल गंगा नदी पर बने हैं। उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की दूरी किसी ने कम की है, तो पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने किया। आज किसी भी कोने से राजधानी में कुछ घंटे में लोग पहुंच रहे हैं। आज बिहार में एक्सप्रेस वे बन रहा है।

नए बिहार के लिए नीतीश कुमार ने जो योगदान दिया है, उसके लिए बिहार सदैव उनका ऋणी रहेगा – ‎BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि नए बिहार के लिए नीतीश कुमार ने जो योगदान दिया है, उसके लिए बिहार सदैव उनका ऋणी रहेगा। युवाओं को शिक्षा और रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ता था, लेकिन मुख्यमंत्री ने पिछले सत्र में 50 लाख युवाओं को रोजगार देकर साबित किया कि अगर संकल्प है, तो सिद्धि में कैसे बदला जा सकता है। आज बिहार का युवा नौकरी लेने वाला नहीं, देने वाला बन रहा है। दावा करते हुए उन्होंने कहा कि आज समृद्धि यात्रा का भले समापन हो, लेकिन मुख्यमंत्री ने जो रोडमैप विकास के लिए दिया है, एनडीए सरकार उसी रोडमैप पर चलते हुए 2030 में विकसित बिहार के सपने को साकार करेगी।

‘अगर आज माता-बहनें घर को संभाल रही है और घर के बाहर काम भी कर रही है, तो इसका श्रेय भी मुख्यमंत्री को जाता है’

‎उन्होंने कहा कि अगर आज माता-बहनें घर को संभाल रही है और घर के बाहर काम भी कर रही है, तो इसका श्रेय भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है। पहले तो लोग घरों से बाहर निकलने में डरते थे। ‎उन्होंने कहा कि बिहार में पहले जंगलराज की चर्चा होती थी, तब बिहार के लोगों को शर्म से अपना सिर छिपाना पड़ता था, लेकिन आज दौर बदल गया है। अब बिहार के लोगों को सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की समृद्धि की यात्रा निरंतर चलती रहे, यही कामना है।

यह भी पढ़े : नितिन नवीन ने कहा- रामनवमी शुभ पर्व है, उत्साह के साथ मनाते हैं पटना के लोग

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img