नितिन नवीन ने कहा- रामनवमी शुभ पर्व है, उत्साह के साथ मनाते हैं पटना के लोग

पटना : रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति की ओर से अभी थोड़ी देर पहले प्रेस कॉफ्रेंस की गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि रामनवमी शुभ पर्व है। पटना में लोग उत्साह के साथ पर्व मनाते रहे हैं। 2010 में संगठित रूप से हमने इसको करने का काम किया है।

रामनवमी में पटना राममय हो गया है – बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि रामनवमी में पटना राममय हो गया है। घर-घर में राम के उच्चारण के साथ हमलोग आगे बढ़े। पटना में विभिन्न प्रकार की झाकियों को देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश, बनारस व वृंदावन से लोग शामिल होने आएंगे। कल यानी 27 मार्च को शाम 5:30 बजे आपको मधुर संगीत सुनने को मिलेगा। लाखों राम भक्त कल यहां आएंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल, सीएम नीतीश और कई मंत्री शामिल होंगे। अरुण गोविल भी कल यहां शिरकत करेंगे। आग्रह है कि कल का रामनवमी एक इतिहास बनाए। समस्त पटनावासी कल यहां आएं। श्रीराम जन्म भूमि का संघर्ष हुए कई साल बीत गए। भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है। जिन्होंने भी बाधा डाला है उनका हर्ष सबने देखा है।

Nitin Navin 1 2 22Scope News

यह भी पढ़े : रामनवमी पर शहर भगवामय, हर गली में गूंजे जय श्रीराम

BSL ED Residence Protest: ‘किसी कीमत पर आवास नहीं छोड़ेंगे’, BSL...

BSL ED Residence Protest, बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के सेक्टर-12 स्थित आवासों को खाली कराने के मुद्दे पर विवाद बढ़ता जा रहा है।...

Dhanbad Durga Puja Security: धनबाद में दुर्गा पूजा की सुरक्षा का...

Dhanbad Durga Puja Security: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए धनबाद पुलिस...

Jharkhand News: शिल्पी नेहा तिर्की बोलीं, दलित-आदिवासियों के सम्मान और संवैधानिक...

शिल्पी नेहा तिर्की ने दिल्ली में दलित-आदिवासी सेल्फ रिस्पेक्ट मीटिंग में सामाजिक समानता, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों पर बात रखी।Jharkhand News रांची:  झारखंड सरकार...