हजारीबाग में 4 अप्रैल को मनाया जाएगा JMM का 47वां स्थापना दिवस, हज़ारों की संख्या में शामिल होंगे कार्यकर्ता

Hazaribagh: JMM की हज़ारीबाग नगर कमेटी की बठैक आज दिनांक 26 मार्च 2026 को स्थानीय जिला स्कूल मैदान, हज़ारीबाग में आयोजित की गई। नगर कमेटी की इस बैठक की अध्यक्षता नगर उपाध्यक्ष राजीव वर्मा ने किया तथा मंच संचालन नगर सचिव निसार अहमद ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के हज़ारीबाग जिला सचिव नीलकण्ठ महतो उपस्थित हुए उनके साथ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि JMM के केन्द्रीय समिति सदस्य विकास राणा उपस्थित हुए।

संजीव बेदिया के नेतृत्व में आयोजित हुई बैठक

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की नगर कमेटी की बैठक में मुख्य रूप से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का 47वाँ स्थापना दिवस समारोह जो कि 04 अप्रैल को हज़ारीबाग जिलाध्यक्ष सह केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव बेदिया के नेतृत्व में हज़ारीबाग में आयोजित है उसकी तैयारी को लेकर चर्चा की गई और हज़ारीबाग नगर निगम क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा भागीदारी को लेकर रणनीति बनाई गई।

मुख्य अतिथि जिला सचिव नीलकण्ठ महतो ने बैठक को सम्बोधित किया

मुख्य अतिथि जिला सचिव नीलकण्ठ महतो ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हज़ारीबाग के जिला स्कूल मैदान में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का 47वाँ स्थापना दिवस समारोह 04 अप्रेल को हज़ारीबाग के जिला स्कूल मैदान में आयोजित होगा। ज़िले के सभी प्रखण्ड से हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।

ऐतिहासिक होगा झामुमो का 47वाँ स्थापना दिवस समारोह…

विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय समिति सदस्य विकास राणा ने कहा कि ऐतिहासिक होगा झामुमो का 47वाँ स्थापना दिवस समारोह  पार्टी की नीतियों को एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर उपाध्यक्ष राजीव ने कहा की झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की नगर कमेटी एवं सभी वार्ड से झामुमो कार्यकर्ता हज़ारों की संख्या में शिरकत करेंगे।

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की हज़ारीबाग नगर कमेटी की बठैक में मुख्य रूप से आनन्द सिंह, नईम राही, मो अख्तर, मो अब्दुल्ला खान, राजदेव यादव, धर्मेन्द्र ठाकुर, नन्दू प्रसाद, बाबू विक्रम, सुधीर पांडेय, अनवर हुसैन, यासीन अंसारी, मो सलीम, ज्योति कुमार, मो शादाब हाशमी, खलील अंसारी, अजय साव, गंगेश्वर प्रसाद मेहता, राजेश मेहता सहित अन्य लोग शामिल हुए ! अंत में धन्यवाद ज्ञापन नगर कमेटी के वरिष्ठ नेता नन्दू प्रसाद ने किया।

 

 

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान का समापन, मानव श्रृंखला...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशीले पदार्थों के सेवन के बुरे असर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पूरे राज्य में चलाए जा रहे अभियान...

DSP बनकर गांव पहुंची बिटिया काजल कुमारी, भव्य स्वागत

मोकामा : डीएसपी बनकर गांव पहुंची बिटिया काजल कुमारी का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। मोकामा के कन्हाईपुर गांव निवासी सुनील कुमार की पुत्री...

4 साल बाद नीतीश कुमार से मिले आरसीपी सिंह, कहा- हमारे...

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद उर्फ आरसीपी सिंह अभी थोड़ी देर पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास सात सर्कुलर रोड...