शराबबंदी के बाद बिहार में ट्रेनों में बिकने लगी ताड़ी, स्कूल जाने की उम्र में मासूम बेच रहे हैं ताड़ी
Katihar-शराबबंदी के बाद बिहार में ट्रेनों में बिकने लगी ताड़ी– आपने बिहार में शराब की चर्चा तो बहुत सुनी होगी.
लेकिन इसी बिहार से अब ताड़ी की तस्करी की खबरें भी आने लगी है.
बताया जा रहा है कि शराब की बंदी होने के बाद बिहार में ताड़ी की डिमांड काफी बढ़ गयी है.
गांव की बात तो छोड़ दीजिए , बिहार से गुजरते ट्रेनों में अब यह मंजर आम है, ट्रेनों को रुकते ही
छोटे-छोटे प्लास्टिक की बोतल में ताड़ी लेकर ट्रेनों पर झुण्ड में चढ़ जाते है.
फिर एक एक बोगियों में यात्रियों को इस ताड़ी की बिक्री की जाने लगती है.
कुछ यही नजारा है कटिहार बरौनी रेलखंड के गौशाला राम सभा की.
अधिकतर बाहर की ट्रेने यहीं रुकती है.
यहां छोटे- छोटे बच्चों के हाथ में आप ताड़ी की बोतल देख सकते हैं.
यह अलग बात है कि ट्रेन में स्कॉट भी मौजूद रहता है
. लेकिन मासूमों के हाथों ताड़ी का यह कारोबार नहीं रुकता.
जानकारों का मामला है कि जिन मासूमों के हाथ में किताब कॉपी होना चाहिए था,
एक संगठित गिरोह के द्वारा इन मासूमों के हाथों में ताड़ी थमा दी गयी है.
इसके पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा है.
केशव कुमार झा, अधीक्षक मद्य निषेध ने दिया मामले में कार्रवाई का भरोसा

इस मामले में केशव कुमार झा ,अधीक्षक मद्य निषेध ने इस मामले में जानकारी प्राप्त करने के बाद कार्रवाई की बात कही है.
Highlights


