Jharkhand: बीते कल पूर्व सीएम व सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन के पोते का आकस्मिक निधन हो गया। आज उनके अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को उनके घर लाया गया। दुख की इस घड़ी में चंपाई सोरेन और उनके परिवार से मिलने CM Hemant Soren सरायकेला-खरसावां पहुंचे। सीएम हेमंत ने जिलिंगोड़ा स्थित चंपाई सोरेन के घर पहुंचे। जहां वीर सोरेन, के असामयिक निधन पर उन्होंने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की।
सीएम ने चंपाई सोरेन और परिवार को ढांढस बंधवाया
बता दें दिवंगत वीर सोरेन, बाबूलाल सोरेन के बड़े बेटे थे। CM Hemant Sorenने दिवंगत वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, बाबूलाल सोरेन एवं परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर उन्हें ढाँढस बंधाया। CM Hemant Soren ने मरांग बुरु से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकग्रस्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।
सीएम हेमंत ने एक्स पर भी किया पोस्ट
CM Hemant Soren ने शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर भी पोस्ट किया है। सीएम हेमंत ने लिखा- एक नौजवान, घर का चिराग़ अगर गुजर जाये तो परिवार के लिए अत्यंत विकट क्षण होता है, साथ ही जुड़े हुए लोगों के लिए भी मर्माहत करने वाला होता है। आज जिलिंगगोड़ा पहुंचकर दिवंगत वीर के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल आदरणीय श्री चंपई सोरेन जी और पूरे परिवार को यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
Highlights


