महिला को बेहोश कर आलमारी में रखे 2.5 लाख के गहने लेकर 2 युवक फरार

रांची: टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के निवासी  शैलेन्द्र कुमार के घर दो युवक पहुंचे। उस वक्त उनके घर में पत्नी सुमिता देवी अकेली थी। दोनों युवकों ने कहा कि वे दोनों सेल्समैन हैं और घर के अंदर डिजाइनिंग का काम करवाते हैं।

दोनों ने कहा कि अगर डिजाइनिंग करवाना है तो कहिए। सुमिता ने कहा कि अभी घर में उनके पति नहीं हैं, अगर जरूरत होगा तो संपर्क करेंगे।

इसके बाद दोनों युवकों ने कहा कि अभी तुरंत भोजन किए हैं, प्यास लग गई है, थोड़ा पानी पिला दें। सुमिता घर से पानी लेकर आई और दोनों को पानी पिलाया। इसके बाद एक युक्क ने बैग से एक टिफिन निकाला और टिफिन में भी पानी देने को कहा।

जैसे ही पानी देने के लिए सुमिता आगे बढ़ी, वह बेहोश हो गई। उसे लगभग एक घंटे के बाद होश आया। होश में आने के बाद भौंचक रह गई।

अंदर अपने कमरे में जाकर देखा तो आलमारी खुली हुई थी। उसमें रखे गहने गायब थे। उसने यह बात तुरंत आसपास के लोगों को बताई।

लोगों ने दोनों युवक को आसपास ढूंढा, लेकिन वे दोनों नहीं मिले। गायब गहने का मूल्य लगभग ढाई लाख रुपए बताया। इस संबंध में टाटीसिल्वे थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। गहने गहने

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img