एमपीएल कर्मी की मौत के बाद हंगामा, कंपनी के मेन गेट पर परिजन कर रहे प्रदर्शन, मुआवजा और नियोजन की मांग पर अड़े परिजन

निरसाः एमपीएल ओपी क्षेत्र के एमपीएल मेन गेट के सामने 15 लाख मुआवजा और नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित मृतक सुनील मुर्मू के परिजन झामुमो के बैनर तले शव रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है. मृतक विस्थापित रतनपुर निवासी सुनील मुर्मू एमपीएल अधीनस्थ कंपनी में कार्यरत थे. स्वास्थ खराब रहने के कारण सुनील मुर्मू की मृत्यु हो गयी. जिसके बाद परिजन प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है.

वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने एमपीएल के 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी है. साथ ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. परिजनों ने कहा कि जिस प्रकार मृतक विस्थापित विजय किस्कू के परिजनों को मंत्री चंपई सोरेन ने MPL प्रबंधन से 15 लाख मुआवजा और स्थायी नियोजन दिलवाया ठीक उसी प्रकार हमें भी 15 लाख मुआवजा और स्थायी नियोजन चाहिए. जबतक हमें न्याय नहीं मिलेगा हम यहीं डटे रहेंगे.

रिपोर्टः संदीप कुमार शर्मा

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...