रेलवे विस्थापितों से मिले पूर्व विधायक अरूप चटर्जी

निरसाः फ्रेड कॉरिडोर निर्माण में कुमारधुबी के रेलवे विस्थापित लोगों के बीच पूर्व विधायक अरूप चटर्जी पहुंचे. विस्थापित लोगों ने कहा कि पूर्व में रेलवे ने 45 मीटर जमीन अधिग्रहण की बात कही थी. बाद में फिर से नोटिस देकर उससे अधिक जमीन लेने की बात कही जा रही है, जो ग़लत है.

विस्थापितों के पुनर्वास और मुआवजा पर होगी वार्ता

इस पर पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि आसनसोल डीआरएम सहित अन्य अधिकारी से वार्ता की गयी थी. जिसमें 45 मीटर जमीन अधिग्रहण की बात कही गयी थी. यदि इससे अधिक जमीन लेने को ले फिर से नोटिस दी गयी है, तो इस मुद्दे को लेकर रेलवे अधिकारियों से वार्ता की जाएगी. साथ ही विस्थापितों के पुनर्वास और मुआवजा के मुद्दे पर भी वार्ता की जाएगी. बात नहीं बनी तो विस्थापितों को लेकर आमसभा कर आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी.

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...