मुआवजे और नियोजन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, समर्थन में पहुंचे जयराम महतो

धनबाद/निरसा: एमपीएल ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोमभुई निवासी विजय किस्कू की बीते मंगलवार (29 अगस्त) को अस्वस्थ रहने के कारण मौत हो गयी थी. मृतक मैथन पावर लिमिटेड (एमपीएल)में विस्थापित के रूप में इलेक्ट्रिकल विभाग में कार्यरत था. बुधवार (30 अगस्त) से मृतक विजय किस्कू को ग्रामीण एमपीएल मुख्य द्वार के समक्ष रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन प्रबंधन के तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गयी. बुधवार (30 अगस्त) की देर रात टाइगर जयराम महतो ग्रामीणों के समर्थन में एमपीएल गेट पहुंचे. लेकिन कोई बात नहीं बनी.

एमपीएल तानाशाही रवैया अपना रहा

आज फिर जयराम महतो एमपीएल गेट पहुंचे ओर एमपीएल परिसर में एमपीएल प्रबंधन के साथ मुआवजा और नियोजन को लेकर वार्ता हुई, लेकिन वार्ता विफल रही. जयराम महतो ने बताया कि आज जो एमपीएल तानाशाही रवैया अपना रहा है. उसके लिए जिम्मेदार यहां के जन प्रतिनिधि है. जन प्रतिनिधियों को जनता के लिए सोचना चाहिए लेकिन जन प्रतिनिधि कंपनी और प्लांट के लिए सोचते है. जबतक प्रबंधन कि तरफ से आश्रितों के हक में फैसला नहीं होगा, तबतक आंदोलन जारी रहेगा.

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...