रिपोर्टः विकास साहू/ न्यूज 22स्कोप
सिमडेगा: सदर अस्पताल में इलाजरत मरीज की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मरीज सिमडेगा शहरी क्षेत्र के सलडेगा पहान टोली निवासी कृष्णा नायक था, जो 11 जुलाई को सड़क किनारे बेहोश होकर गिर गया था। जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया था। इधर डॉक्टर द्वारा उसे 12 जुलाई की शाम में रेफर कर दिया था, लेकिन उसकी पत्नी उसे ना ले गई बाद में 13 जुलाई की सुबह 9 बजे उसकी मौत हो गई। जहां पर पत्नी सहित पूरे परिवार वालों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।
पत्नी कमला देवी ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से मेरा पति का जान गया है। हालांकि वह शाम को डॉक्टर द्वारा रेफर करने की बात भी कहती रही। वह इधर इस मामले में हंगामा की खबर पर सिमडेगा पुलिस पहुंची और मामले को बीच बचाव करते हुए शांत कराया। इस मामले में कृष्णा नायक को मृतक घोषित करने के बाद डॉक्टर सिलवंत एक्का ने बताया कि मरीज को शाम में ही रेफर कर दिया गया था, लेकिन परिवार वाले नहीं ले गए। जिसके बाद सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसी कारण उसकी मौत हुई, इधर पुलिस द्वारा काफी देर तक प्रयास करने के बाद ही शव को मुख्य मांग के माध्यम से उनके घर भेजा गया।


