यूपी में बीजेपी का खिला कमल, रुझान के बाद कार्यकर्ताओं ने खेली जीत की होली

यूपी में बीजेपी का खिला कमल, रुझान के बाद कार्यकर्ताओं ने खेली जीत की होली

लखनऊ : यूपी में बीजेपी का खिला कमल, रुझान के बाद कार्यकर्ताओं ने खेली जीत की होली- उत्तर प्रदेश में अभी तक के ताजा रुझान में बीजेपी फिर से सत्ता में वापसी कर रही है. रुझान में बढ़त देख बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मना रहे हैं. ताजा रुझान के मुताबिक सत्तारूढ़ भाजपा 262 सीटों पर और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) 136 सीटों पर आगे चल रही है. चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी. दोपहर 1 बजे तक कुल 403 सीटों का रुझान रहा. अपना दल (सोनीलाल) 12 विधानसभा सीटों पर और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) आठ सीटों पर आगे चल रहा है.

योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी का जादू

यूपी में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी का जादू चलता नजर आ है. रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलते ही लखनऊ में बीजेपी के कार्यकर्ता जश्न में डूब गए और होली पार्टी मनाते हुए नारे बाजी की. उन्होंने कहा कि ‘‘यूपी में का बा? यूपी में बाबा’’. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर सीट से 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की हर कोशिश फेल साबित होती दिख रही है.

एक बार फिर कांग्रेस का रहा निराशानजक प्रदर्शन

कांग्रेस का प्रदर्शन एक बार फिर बहुत निराशानजक रहा है. बता दें कि बीजेपी को रोकने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आरएलडी समेत कुल 10 दलों से गठबंधन किया था, लेकिन उनका यह एक्सपेरिमेंट सच साबित होता नहीं दिख रहा है. अभी तक के रुझान में गठबंधन 131 सीटों पर ही आगे चल रहा है. पार्टी को जिस वेस्टर्न यूपी बेल्ट में सबसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, वहां भी उम्मीद के मुताबिक कामयाबी मिलती नहीं दिख रही है. वहीं बीजेपी एक बार फिर अपने दम पर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है.

3 विधायक के छोड़ने के बाद मुकेश सहनी का छलका दर्द, कहा- हमारे कारण बनी बीजेपी बड़ी पार्टी

प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...