चाईबासा में जवान की शहादत के बाद DGP ने की हाई लेवल मीटिंग, जानिए क्या हुआ

रांची. शनिवार को चाईबासा में हुई आईईडी ब्लास्ट के बाद झारखंड पुलिस ने हाई लेवल मीटिंग की। इस मीटिंग का नेतृत्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने खुद किया। यह पुलिस मुख्यालय में हुई। इसमें झारखंड पुलिस के सीनियर अधिकारियों के अलावा सीआरपीएफ के अधिकारी शामिल हुए। वहीं चाईबासा के पुलिस अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़े। बताया जा रहा है कि मीटिंग में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज करने की रणनीति तैयार की गई है।

चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट में जवान शहीद

बता दें कि, चाईबासा के छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट में जगुआर के एजी-11 बटालियन के जांबाज कांस्टेबल सुनील धान शहीद हो गए। शहीद खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत लरता पंचायत के काटी पोहराटोली गांव के रहने वाले थे। इसके बाद आज शहीद सुनील धान का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा।

नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहा था सुरक्षाबल

बता दें कि, शनिवार को चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसकी चपेट में दो जवान घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, जहां कांस्टेबल सुनील धान शहीद हो गए।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img