गोपालगंज में सड़क हादसे के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी फूंकी, किया पथराव, 2 युवक जख्मी

160
गोपालगंज में सड़क हादसे के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी फूंकी, किया पथराव, 2 युवक जख्मी
गोपालगंज में सड़क हादसे के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी फूंकी, किया पथराव, 2 युवक जख्मी
Advertisment

गोपालगंज : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच गोपालगंज से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। गोपालंगज में रविवार की शाम बेकाबू गाड़ी ने दो लोगों को रौंद दिया है। घटना में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया है। घटना के बाद गुस्साएं लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी फूंक दी है और पथराव किया है। इसके बाद पुलिस की तरफ ले लाठीचार्ज किया गया जिसके बाद हंगामा बढ़ गया है। मामले की सूचना मिलने के बाद आस पास के थाने की पुलिस को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया है। गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित खुद आक्रोशित लोगों से बात कर उनको शात करवाने का प्रयास कर रहे हैं।

Advertisment

Goal 7 22Scope News

आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी में लगाई आग – पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक पर एक पुलिस वाहन ने दो व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया, जिससे पुलिस का गाड़ी जलकर राख हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस के सीनियर अधिकारी माहौल को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद गोपालगंज के एसपी अवधेश कुमार दीक्षित भी घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। वहीं सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार खुद मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

क्यों शुरू हुआ हंगामा

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गाड़ी से धक्का लगने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस एक घंटे लेट से पहुंची। इससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने जब लोगों को शांत करवाने का प्रयास किया तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर ही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस के लाठी चार्ज के बाद हंगामा कर रहे लोग शांत तो जरूर हो गए। लेकिन स्थिति तनावपूर्ण है।

Gopalganj Aag 1 22Scope News

लड़कों की मौत की अफवाह के बाद बढ़ा हंगामा – SP अवधेश दीक्षित

गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि शहर के टाउन थाने के यादवपुर मोड़ पर शाम 7 बजे के करीब दो लड़के एक बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी एक पुलिस की गाड़ी लाइन में पार्किंग के लिए जा रही थी। सामने से एक स्कॉर्पियो गाड़ी मौके पर आ गई। स्कॉर्पियो गाड़ी को बचाने के चक्कर में पुलिस की गाड़ी से बाइक सवार हादसे के शिकार हो गए। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनको बेहतर इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। इस घटना के 10 मिनट बाद ही घटनास्थल पर अफवाह फैला गई कि बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। इसकी वजह से मौके पर मौजूद भीड़ आक्रोशित हो गई और उनलोगों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी। सभी आरोपियों के घरों पर छापेमारी कर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : बिहार चुनाव के बीच 7 महिला सिपाही समेत 10 पुलिसकर्मी लापता

एके श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates