Afzal Ansari का CM Yogi पर हमला, बोले  –  ग्राम प्रधानी के भी योग्य नहीं हैं Yogi आदित्यनाथ

डिजीटल डेस्क : Afzal Ansari का CM Yogi पर हमला, बोले  –  ग्राम प्रधानी के भी योग्य नहीं हैं Yogi आदित्यनाथ। कुछ समय पहले दिवंगत हुए जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और गाजीपुर से सपा सांसद Afzal  Ansari ने उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ पर करारा हमला बोला है।

Afzal Ansari ने कहा कि – ‘Yogi आदित्यनाथ एक महंत हो सकते हैं। पुजारी, मठाधीश और पूजन प्रक्रिया के विशेषज्ञ हो सकते हैं। उनका सरकार चलाने से क्या मतलब? वह तो  ग्राम प्रधानी भी चलाने योग्य नहीं हैं’।

Afzal Ansari की मांग – एनकाउंटर में हुई मौत पर हत्या का केस हो

दरअसल, पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में आरपीएफ जवानों की हत्या में शामिल रहने के आरोपी मोहम्मद जाहिद की पुलिस मुठभेड़ में मौत की घटना पर विपक्षी दलों के नेता सत्तारूढ़ सरकार के मुखिया CM Yogi आदित्यनाथ पर नाराज हैं। उसी क्रम में CM Yogi पर अब गाजीपुर के सांसद Afzal  Ansari का बयान सामने आया है।

एनकाउंटर के मामले पर सांसद Afzal  Ansari ने कहा कि – ‘अखिलेश यादव हमेशा कहते हैं कि पुलिस को कानून में किसी का एनकाउंटर करने का अधिकार नहीं है। फर्जी एनकाउंटर घर से ले जाइए और गोली मार दीजिए। किसी के पैर में किसी के छाती में और किसी के सिर में गोली मार दीजिए। जब आरोप लगने लगा तो इन लोगों ने ठाकुर को भी मार दिया। आपने पहले जो किया वह भी हत्या है और अब जो किया है वह भी हत्या है। दोनों मामलों में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। पीड़ितों के पक्ष में अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी खड़ी है’।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...