CM Yogi बोले : धारा 370 हटने का प्रभाव है…मौलवी भी बोल रहे राम-राम

डिजीटल डेस्क: CM Yogi बोलेधारा 370 हटने का प्रभाव है…मौलवी भी बोल रहे राम-राम। उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ शनिवार को हरियाणा के फरीदाबाद और यमुनानगर में चुनावी जनसभाएं करने पहुंचे। दोनों ही जनसभाओं में CM Yogi आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार का जिक्र करते हुए कहा कि वहां मौलवी के मुंह से राम-राम सुनकर वह हैरान रह गए। ये 370 ख़त्म होने का प्रभाव है।

CM Yogi ने कुछ यूं सुनाया मौलवी के राम-राम का किस्सा…

हरियाण की चुनावी सभा में CM Yogi  ने बीते शुक्रवार और शनिवार को जम्मू कश्मीर के चुनावी दौरे का किस्सा अपने अंदाज में सुनाया। CM Yogi ने कहा – मैं कल और परसों 2 दिन जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए गया था। जम्मू में बारिश पड़ रही थी। मैं एयरपोर्ट के अंदर गया। मैं तो अचानक ही अंदर गया। मैं तो वहां लैंड करके तत्काल वहां से हेलीकाप्ट से प्रचार के लिए निकलना था। लेकिन मौसम खराब था, इसलिए अंदर चला गया। मैं अंदर जैसे ही गया तब तक एक सज्जन बोल रहे थे कि राम-राम। वहां से आवाज आ रही थी कि साहब राम-राम। तो मैं…चूंकि मेरा कोई परिचय भी नहीं था…वहां पे…ना मैं किसी को जानता था…तो मैं उधर देखा नहीं…मैंने उधर देखा नहीं…थोड़ी देर के बाद फिर आवाज आई कि योगी साहब राम-राम। मैंने देखा तो वो एक मौलवी था। मैंने कहा कि भई, मौलवी के मुंह से राम-राम।…तो मुझे लग गया….बहनों-भाइयों मुझे लग गया कि थ्री सेवेंटी…370… धारा 370 हटने का प्रभाव है

‘…भाजपा मजबूत होगी तो लोग भारत की सड़कों पर हरे रामा हरे कृष्णा गाते हुए निकलेंगे’

इसके बाद CM Yogi ने प्रतिपक्षी दलों विशेषकर कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए अपना सियासी गोला दागा। CM Yogi बोले – ‘..जो लोग भारत को कोसते थे…जो लोग भारत की संप्रभुता को चुनौती देते थे, आज उनके मुंह से राम-राम शब्द निकल रहा है। और याद रखना…भारत मजबूत होगा, भाजपा मजबूत होगी…तो एक दिन लोग हरे रामा हरे कृष्णा गाते हुए भारत की सड़कों पर दिखाई देंगे। भारतीय जनता पार्टी क्यों आवश्यक है ? …इसके लिए ही आवश्यक है’।

हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार को चुनावी सभा में बोलते सीएम योगी आदित्यना।
हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार को चुनावी सभा में बोलते सीएम योगी आदित्यना।

CM Yogi –  हरियाणा के पड़ोसी उत्तर प्रदेश में दंगे साढ़े 7 वर्ष में दफन हो गए, …सुनाई देता है क्या ?

इसी क्रम में CM Yogi  ने हरियाणा के लोगों को अपने यूपी में कानून के राज में आए बदलाव का जिक्र किया। CM Yogi  बोले – उत्तर प्रदेश तो आपका बार्डर है…लगा हुआ है। आपने उत्तर प्रदेश में किसी दंगे का नाम सुना है क्या साढ़े 7 वर्ष में ? और आज से साढ़े 7 वर्ष पहले वहां हर आए दूसरे – तीसरे दिन दंगा होता था…मुजफ्फरनगर का दंगा हो, बरेली के दंगे हों, चाहे अलीगढ़ के दंगे. चाहे वह मथुरा की जौहर बाग के कांड की घटना हो – ये लगातार हर दूसरे – तीसरे दिन घटना घटित होती थी। पिछले साढ़े 7 वर्ष में कोई दंगा सुना है क्या ? कोई दंगा नहीं है। दंगा सारे उत्तर प्रदेश के अंदर दफन हो गया है

Saffrn

Trending News

राधा गोविंद विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन

Ramgarh: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आज गरिमामय समापन हो गया। 22 एवं 23 अप्रैल 2026 को आयोजित इस...

30 और 31 मई को होगी BCECE परीक्षा, 22 मई को...

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCECE) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा...

Ramgarh SP के द्वारा पतरातु अनुमण्डल क्षेत्रान्तर्गत सभी थाना/ओ0पी0 का किया...

Ramgarh: आज दिनांक-23.04.2026 को Ramgarh SP के द्वारा पतरातु अनुमण्डल क्षेत्रान्तर्गत सभी थाना/ओ0पी0 क्रमशः 1. पतरातु थाना 2. बासल थाना 3.भदानीनगर ओ0पी0, 4. भुरकुण्डा...

गैर चीनी मिल क्षेत्रों में स्थापित होंगी गुड़ उत्पादन इकाइयां

पटना : बिहार के गैर चीनी मिल क्षेत्रों में गुड़ उत्पादन इकाइयां स्थापित की जाएगी। इसके लिए गन्ना उद्योग विभाग ने बिहार राज्य गुड़...

CM सम्राट ने कहा- संगठन की मजबूती ही BJP की ताकत

पटना : पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत प्रदेश प्रशिक्षण योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img