कृषि इनपुट अनुदान योजना : आपदा प्रभावित किसान 5 मई तक कर सकते हैं आवेदन

पटना : राज्य सरकार मार्च 2026 के तीसरे और चौथे सप्ताह में आंधी-तूफान, असामयिक वर्षापात एवं ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति के लिए किसानों को राहत देने जा रही है। इसके लिए कृषि विभाग ने प्रभावित किसानों से कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत पांच मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगा है। इस योजना का लाभ आपदा से प्रभावित 13 जिलों के 88 प्रखंडों के 1484 पंचायतों के किसानों को मिलेगा। यहां फसल क्षति का आकलन कर विभाग ने इन जिलों का चयन किया है।

प्रभावित पंचायतों के वैसे किसान जिनकी फसल का नुकसान हुआ है, वे ऑनलाइन आवेदन कर कृषि इनपुट योजना का लाभ ले सकते हैं

प्रभावित पंचायतों के वैसे किसान जिनकी फसल का नुकसान हुआ है, वे ऑनलाइन आवेदन कर कृषि इनपुट योजना का लाभ ले सकते हैं। सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। आंधी-तूफान, बेमौसम बारिश और ओला गिरने के कारण हुई क्षति के लिए असिंचित (वर्षा पर आश्रित) फसल क्षेत्र के लिए 8,500 रुपए प्रति हेक्टेयर, सिंचित क्षेत्र के लिए 17 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर, शाश्वत/बहुवर्षीय फसल (गन्ना सहित) के लिए 22,500 रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से दिया जाएगा।

यह अनुदान अधिकतम 2 हेक्टेयर भूमि के लिए दिया जाएगा

यह अनुदान अधिकतम दो हेक्टेयर भूमि के लिए दिया जाएगा। किसान को इस योजना के अन्तर्गत असिंचित क्षेत्र के लिए न्यूनतम एक हजार रुपए, सिंचित क्षेत्र के लिए न्यूनतम दो हजार रुपए एवं शाश्वत/बहुवर्षीय फसल (गन्ना सहित) के लिए न्यूनतम 2,500 रुपए अनुदान दिया जाएगा। कृषि इनपुट अनुदान का लाभ सभी पंजीकृत रैयत एवं गैर-रैयत दोनों प्रकार के किसानों को मिलेगा। यह योजना सिर्फ किसान या किसान परिवार के लिए मान्य है। आवेदन के समय किसान को अपने परिवार का विवरण आधार सत्यापन के साथ देना अनिवार्य होगा। परिवार का विवरण देने में अनियमितता पाए जाने पर आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा।

इन जिलों के किसान कर सकते हैं आवेदन

योजना का लाभ 13 जिलों के 88 प्रखंडों से संबंधित 1484 पंचायतों के प्रभावित किसानों को मिलेगा। ये जिले सहरसा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, अररिया, बेगूसराय, मधुबनी, पूर्णिया, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, दरभंगा, सुपौल एवं भागलपुर हैं। अधिक जानकारी के लिए किसान कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 18001801551 पर या संबंधित जिला कृषि पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : बिहार में स्व-गणना को मिली रफ्तार, 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...