औचक निरीक्षण में कृषि मंत्री पहुँचे खाद दुकान,खाद नहीं मिलने की शिकायत पर ऑन स्पॉट अधिकारियों से शोकॉज
आरा : बिहार में नई सरकार की गठन के साथ ही एक्शन मोड में पूरी तरह से सरकार और उसके मंत्री आ गए हैं। जहां की बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने भोजपुर जिले के सक्कडी एवं कायम नगर में खाद बीज दुकान में अचानक पहुंच गए।
मंत्री के पहुँचते ही मची अफरातफरी, खाद के स्टॉक का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री के पहुंचते ही अधिकारी सकते में आ गए। वहीं कृषि मंत्री ने इस दौरान दुकान के स्टॉक गोदाम समेत खाद बीज वितरण का जायजा लिया। वहीं इस दौरान किसानों के द्वारा समय पर खाद नहीं मिलने की शिकायत पर ऑन स्पॉट कृषि मंत्री ने संबंधित अधिकारियों पर शोकॉज करने का निर्देश देते हुए कार्रवाई करने का आदेश दिया।
कृषि अधिकारियों से फील्ड में रहने का दिया निर्देश
इस दौरान वहां पहुंचे किसानों ने अपनी समस्या से मंत्री जी को अवगत कराया। कृषिमंत्री ने बताया कि किसानों को संमृद्ध बनाना हमारे सरकार का संकल्प है। उन्होंने सभी कृषि विभाग के अधिकारियो को ऑफिस में नही रहकर फील्ड में जाकर किसानों की समस्या को सुनकर उसका समाधान करने का निर्देश दिया क्योंकि अन्नदाता हमारे देश और समाज के रीढ़ हैं वहीं अन्न उपजाते हैं तो हमें भोजन मिलता है। मंत्री के औचक निरीक्षण के दौरान काफी खाद कारोबारियों में काफी देर तक अफरा तफरी मची रही।
ये भी पढ़े : उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में राज्य के इन्क्यूबेशन सेंटर्स के साथ समीक्षा बैठक आयोजित, दिशा-निर्देश जारी
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट
Highlights


