Advertisment

चीफ इंजीनियर की पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे एयर फोर्स के अधिकारी, गांव में मातम

सासाराम : सासाराम जिले के कोचस थाना क्षेत्र के हरनाथपुर के रहने वाले वायुसेना के चीफ इंजीनियर एसएन मिश्रा की कल यानी शनिवार की रात यूपी के प्रयागराज के बमरौली स्थित एयर फोर्स के रेजिडेंशियल परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिनका पार्थिव शरीर शरीर उनके पैतृक गांव हरनाथपुर पहुंचा है। पार्थिव शरीर के साथ एयर फोर्स के अधिकारी भी पहुंचे हैं। वायु सेवा के चीफ इंजीनियर (वर्किंग) सत्येंद्र नारायण मिश्रा के हत्या से गांव में मातम छा गया है।

एसएन मिश्रा के निजी आवास में ही गोली मारकर की गई हत्या

आपको बता दें कि 29 मार्च को वायुसेवा के चीफ इंजीनियर एसएन मिश्रा की उनके आवास में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि तीन बजे सुबह इस वारदात को अंजाम दिया गया। अपराधी ने उनपर खिड़की से गोली चलाई। जिसमें उनकी हत्या हुई है। मृतक चीफ इंजीनियर का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कोचस के हरनाथपुर पहुंचा। जहां एयरफोर्स के जवान भी पहुंचे। स्थानीय प्रशासन सहित सभी ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। चुकी फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चला है एवं हत्यारे की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। गांव के लोग मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई चाह रहे हैं।

यह भी पढ़े : चैत्र नवरात्रि आज, ताराचंडी देवी स्थान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़…

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...