खराब मौसम से हवाई यातायात प्रभावित: रांची एयरपोर्ट पर 10 विमान विलंब से पहुंचे, एक सेवा रद्द

रांची: शनिवार को खराब मौसम और एयर ट्रैफिक के कारण रांची एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाली 10 फ्लाइट्स निर्धारित समय से काफी विलंब से पहुंचीं, जबकि इंडिगो की दिल्ली-रांची उड़ान रद्द कर दी गई।

इंडिगो की पुणे-रांची फ्लाइट, जो सुबह 8:05 बजे पहुंचनी थी, दोपहर 2:17 बजे रांची पहुंची। वहीं, इंडिगो की दिल्ली-रांची फ्लाइट सुबह 9:10 के बजाय 10:00 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची फ्लाइट सुबह 10:10 के बजाय 11:20 बजे, और इंडिगो की पटना-रांची फ्लाइट सुबह 11:55 की जगह 1:40 बजे पहुंची।

दोपहर बाद की फ्लाइट्स पर भी असर दिखा। एयर इंडिया एक्सप्रेस की 1:25 बजे आने वाली फ्लाइट दोपहर 2:00 बजे, इंडिगो की 2:20 बजे रवाना होने वाली रांची-दिल्ली फ्लाइट शाम 4:05 बजे रवाना हुई।
इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट दोपहर 3:05 की जगह 3:30 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की 4:45 बजे आने वाली फ्लाइट शाम 5:40 बजे, और एक अन्य दिल्ली-रांची फ्लाइट जो शाम 6:20 बजे आनी थी, 7:02 बजे पहुंची।

एयरलाइंस अधिकारियों ने बताया कि मौसम की खराबी के कारण विजिबिलिटी में दिक्कत और हवाई मार्ग में ट्रैफिक की अधिकता से विमानों को देर हुई। स्थिति सामान्य होने के बाद उड़ानों की गति बहाल हुई।


बाढ़ में दिनदहाड़े डकैती, घर के मालिक समेत पूरे परिवार को...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़नउद्दीन चक में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे हथियारबंद डकैतों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार को...

Snapchat पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा… सीमा पर...

मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी कोशिश नाकाम हो गई। रक्सौल के मैत्री ब्रिज पर...

शर्त के कारण किशोर ने नदी में लगा दी छलांग, जांच...

आरा : भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत अख्तियारपुर (बड़का गांव) में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां महज एक शर्त के कारण...