आजसू पार्टी ने विमल बुधिया को बनाया केंद्रीय सह कोषाध्यक्ष

रामगढ़: आजुसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देशानुसार पार्टी कमेटी का गठन किया गया। जिसमें रामगढ़ छावनी के विमल बुधिया को केंद्रीय कमेटी का सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। विमल बुधिया ने इस मौके पर आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष सह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरीको धन्यवाद दिया है।

इस दायित्व को अच्छे से निभाउंगा

बुधिया ने कहा कि मुझे जो दायित्व दिया गया है उसे मैं अच्छे तरीके से तन-मन-धन से निभाऊंगा और पार्टी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए अपना कार्य करूंगा।

ये भी पढ़ें- संसद हमले से पहले सागर शर्मा की पोस्ट-जीते या हारे पर कोशिश तो जरुरी है….

बुधिया को कोषाध्यक्ष बनाने पर आजुसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी, रामगढ़ की विधायक श्रीमती सुनीता चौधरी एवं गोमिया के विधायक लंबोदर महतो, केंद्रीय सचिव विजय साहू, गुड्डू यादव, मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो समेत अनेकों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विमल बुधिया को बधाई दी है।

Share with family and friends: