Ranchi : आज आजसू पार्टी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। रांची स्थित आजसू के केंद्रीय कार्यालय में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई। यह बैठक पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य और विधानसभा प्रत्याशियों के साथ की गई। बैठक के दौरान विधानसभा चुनाव में मिले परिणाम को लेकर गहन चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें-Giridih Crime : बकाया जमा नहीं करोगे तो काट देंगे कनेक्शन, तीन साइबर ठग गिरफ्तार…
Breaking : वोटर को एकजुट नहीं कर पाए
आजसू समीक्षा बैठक के बाद सुदेश महतो ने कहा कि चुनाव के बाद संसदीय बोर्ड और चुनाव प्रत्याशी के साथ समीक्षा बैठक की गई है। जिस उम्मीद के साथ हम चुनाव में आए उसमें पूर्णता सफलता नहीं मिलने के लिए हमने समीक्षा की काफी चर्चाएं भी की। हम अपने वोटर को एकजुट नहीं कर पाए इस चुनाव के मुद्दे में कहीं ना कहीं चूक हुई है।

इसके साथ ही समन्वय जो गठबंधन के साथ बनना था जो कि नहीं बन पाया वह भी हार का एक कारण निकल कर आया है। कहीं-कहीं सरकारी महकमे का भी असर दिखा है। वहीं आगे सुदेश महतो ने कहा कि सकारात्मक चीजों पर हमारा साथ सरकार के साथ हमेशा रहेगा। उम्मीद करते हैं कि सरकार अपने किए हुए वादों को पूरा करेगी।
ये भी पढ़ें-Ranchi Accident : बोरिंग गाड़ी ने साईकल सवार को कुचला, मौत के विरोध में ग्रामीणों ने कर दिया…
विधानसभा चुनाव में आजसू को 10 में से 9 सीटों पर मिली करारी हार
बताते चले कि एनडीए गठबंधन के तहत झारखंड विधानसभा चुनाव में आजसू ने कुल 10 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से उसे सिर्फ एक सीट मांडू में जीत मिली बाकी 9 सीटों पर पार्टी को करारी हार झेलनी पड़ी। इसमें से आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो समेत पार्टी के कई दिग्गजों को करारी हार का सामना करना पड़ा।
रांची से सौरव सिंह की रिपोर्ट—
Highlights


















