एके खंडेलवाल बने पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक

पटना : एके खंडेलवाल पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व आप रेलवे बोर्ड में प्रमुख कार्यकारी निदेशक (गति शक्ति) के पद पर पदस्थापित थे। एके खंडेलवाल भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा (IRSE) के 1987 बैच के एक ख्याति प्राप्त अधिकारी हैं। उन्होंने एमएनआईटी जयपुर से सिविल इंजीनियरिंग संकाय में स्नातक और आईआईटी रूड़की से एमटेक की डिग्री प्राप्त किया है।

34 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ खंडेलवाल ने भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे के निर्माण और रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आपकी देख-रेख में भारतीय रेल के कई महत्वपूर्ण पुलों, इमारतों और रेलवे ट्रैक सहित अन्य निर्माण परियोजनाओं को पूरा किया गया है। दक्षिण मध्य रेलवे में एईएन/बेल्लमपल्ली के रूप में अपनी रेलसेवा शुरू की और उसके बाद आप दक्षिण रेलवे, उत्तर रेलवे, रेलवे बोर्ड तथा चुनौतीपूर्ण उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक प्रोजेक्ट में अपनी महत्वपूर्ण सेवा दे चुके हैं।

वहीं उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक प्रोजेक्ट के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण के रूप में कार्य करते हुए दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल, चिनाब ब्रिज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक/ट्रैक मशीन के रूप में कार्य करते हुए आपने एक उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में भारत को ट्रैक मशीन के आयातक से निर्यातक में बदल दिया। वर्ष 2016-17 में रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक/एनएफआर के पद पर कार्य करते हुए आपने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल किया। इस दौरान भारतीय रेल को गैर-किराया राजस्व के रूप में 10,368 करोड़ रुपए प्राप्त हुआ जो कुल राजस्व का 6.2 प्रतिशत था।

कौशल को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने आपको गति शक्ति निदेशालय, रेलवे बोर्ड के पहले प्रधान कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया। इस पद पर कार्य करते हुए आपने परियोजनाओं की योजना बनाने, मंजूरी देने और निगरानी करने के लिए एक दूरदर्शी एवं सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया जिसके परिणामस्वरूप भारतीय रेलवे द्वारा वर्ष 2022-23 में सर्वाधिक रेलवे ट्रैक की कमीशनिंग की गई। खेलकूद के क्षेत्र में भी गहरी रूचि है तथा आप राज्य स्तर पर बास्केटबॉल भी खेल चूके हैं। उत्तर रेलवे के क्रीड़ा संघ के प्रेसीडेंट पद पर रहते वर्ष 2021-22 में उत्तर रेलवे की टीम सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित Kaul’s Gold Cup जीतने में सफल रही। उच्च स्तरीय अध्ययन हेतु आईएनएसईएडी/सिंगापुर, आईसीएलआईएफ/मलेशिया और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद में स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट प्रोग्राम में भाग लिया है।

रजत कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...