पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा

हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल द्वारा आज यानी शुक्रवार को महेंदू घाट पटना में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में पूर्व मध्य रेल की विभिन्न निर्माण परियोजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में महाप्रबंधक ने आरवीएनएल और निर्माण विभाग द्वारा पूरी की जा रही पूर्व मध्य रेल की विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की गहन समीक्षा की।

परियोजनाओं की समीक्षा के क्रम में महाप्रबंधक ने निर्माण परियोजनाओं तथा रेल विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का दिशा-निर्देश दिया। महाप्रबंधक ने निर्देश दिया कि बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। बैठक में अपर महाप्रबंधक तरुण प्रकाश सहित मुख्यालय एवं निर्माण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर महाप्रबंधक ने कहा कि हमें रेलवे के प्रत्येक क्षेत्र में नई तकनीक का ज्यादा-से-ज्यादा प्रयोग करना होगा ताकि लोगों की अपेक्षा पर खरे उतरते हुए उन्हें बेहतर परिणाम दे सकें। उन्होंने पूर्व मध्य रेल में चल रही निर्माण परियोजनाओं की नियमित एवं गहन मॉनिटरिंग का निर्देश दिया। ताकि सभी निर्माण कार्य तय समय पर पूरा किया जा सके।

एसके राजीव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...