Akansha Yojana: झारखंड सरकार की अकांक्षा योजना से 7 छात्र नीट परीक्षा- 2023 में सफल

रांचीः झारखंड के स्कूली शिक्षा एंव साक्षरता विभाग द्वारा निशुल्क संचालित राज्य स्तरीय अकांक्षा योजना से 07 छात्र-छात्रओं ने नीट-2023 की परीक्षा में सफलता पायी है. इन छात्र- छात्रओं के नीट-2023 की परीक्षा में सफल होने से अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच खुशी का माहौल है.

नीट परीक्षा-2023 में सफल हुए छात्र- छात्रओं की सूचीः

  1. संदीप मंडल – 99.86
  2. लखीकांत मंडल – 99.75
  3. दीपू कुमार – 99.30
  4. अजीत कुमार – 98.83
  5. शीतल कुमारी – 91.60
  6. रेशमी कुमारी – 91.28
  7. निशा कुमारी – 90.65

akansha programee students 22Scope News

क्या है अकांक्षा योजनाः

स्कूली शिक्षा एंव साक्षरता विभाग झारखंड सरकार द्वारा अकांक्षा योजना की शुरूआत 2016-2017 में की गई थी. इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले गरीब और मेधावी बच्चों को निशुल्क इंजीनियरींग और मेडिकल ऐंटरेंस की तैयारी कराई जाती है. साथ ही साइंस और आर्टस की भी पढ़ाई निशुल्क कराई जाती है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए आकांक्षा आवासीय कोचिंग में प्रवेश और रांची स्थित आकांक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय चयन परीक्षा आयोजित करता है. रांची में उपलब्ध उत्कृष्ट फैकल्टी, जिला स्कूल, रांची स्थित भवन में आकांक्षा केंद्र में कोचिंग प्रदान किया जाता है.

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...