रामगढ़ः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामगढ़ जिला इकाई के द्वारा आर.बी.हाई स्कूल चितरपुर, रजरप्पा प्रोजेक्ट के छात्र-छात्राओं के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट के विरोध में मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। यह मशाल जुलूस प्रदर्शन रामगढ़ ब्लॉक चौक से होकर सुभाष चौक तक निकाली गई।
ये भी पढ़ें- बढ़ते अपराध व व्यवसायियों से रंगदारी के विरोध में 2 दिसंबर को भाजपा निकालेगी जनाक्रोश यात्रा
24 घंटा के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखण्ड प्रदेश एसएफडी संयोजक गौतम कुमार महतो ने कहा की विशेष समुदाय के कुछ युवकों ने छेड़छाड़ व मारपीट कर यह दर्शाता है कि झारखंड में छात्र /छात्रा बहन सुरक्षित नहीं है। अपना पढ़ाई भी शांतिपूर्ण रूप से नहीं कर पा रहे हैं। अगर 24 घंटा के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तो अभाविप उग्र आंदोलन करेगी।


