बढ़ते अपराध व व्यवसायियों से रंगदारी के विरोध में 2 दिसंबर को भाजपा निकालेगी जनाक्रोश यात्रा

धनबाद: जिले में भाजपा विधायक राज सिन्हा ने शनिवार को जगजीवन नगर स्थित आवासीय कार्यालय में एक प्रेस वार्ता कर धनबाद की विधि व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की है। मीडिया से बातचीत से पहले विधायक राज ने धनबाद विधानसभा के अंतर्गत भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के साथ एक महत्त्वपूर्ण बैठक की और उसके बाद तारीख का एलान किया।

ये भी पढ़ें- हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड में आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगा शिविर

विधायक राज ने आरोप लगाया कि धनबाद में बढ़ते अपराध से हर कोई त्रस्त है। व्यवसायियों से लगातार रंगदारी मांगी जा रही है। पिछले दिनों जिस मोटर पार्ट्स कारोबारी दीपक अग्रवाल को गोली मारी गई थी उन्हें पुनः धमकी भरा कॉल आ रहा है। अपराधी चेतावनी देते हुए कह रहा है कि इस बार तो बच गए, अगली बार नहीं बचोगे। वहीं हीरापुर में स्वर्ण व्यवसायी को भी धमकी भरा कॉल आया है।

रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की मिल रही है धमकी

रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वे इन सभी मसलों को लेकर सड़क पर उतरने जा रहे हैं। आगामी 2 दिसंबर को धनबाद के बैंकमोड़ तेतुलतल्ला मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक जनाक्रोश यात्रा निकालेंगे। इस यात्रा के माध्यम से सरकार और जिला प्रशासन को वे चेतावनी देंगे कि अगर वे अपराध पर काबू नहीं पाएं तो इस मामले को लेकर धनबाद से राजधानी रांची मुख्यालय तक आंदोलन करेंगे।

बढ़ते अपराध को लेकर सरकार गंभीर नहीं है

विधायक राज ने आरोप लगाया कि धनबाद में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। जबकि पुलिस प्रशासन ने दर्जनों अपराधियों को पकड़ने का दावा किया है। कई लोगो को जेल भेजा, उसके बावजूद रंगदारी के धमकी भरा फोन आना जारी है, आखिर ये सब कैसे हो रहा है।

ये भी देखें- बड़ा तालाब बचाने के लिए रविवार को होगी गंगा आरती, विवेकानंद सरोवर आम लोगों के लिए खुला

वे इस मामले को लेकर डीजीपी और मुख्यमंत्री से मिलकर अवगत कराएंगे इसके पहले भी धनबाद में बिगड़ती विधि व्यवस्था को लेकर वह डीजीपी और मुख्यमंत्री से बात कर चुके हैं अभी भी धनबाद पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। जिला प्रशासन से व्यवसायियों का भरोसा उठता जा रहा है।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...