बिहार चुनाव में अखिलेश भी कूदे, कहा- हर चुनाव में काम करती है भाजपा की ‘B Team’

दरभंगा : उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश प्रसाद यादव आज यानी एक नवंबर को दरभंगा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि हर चुनाव में भाजपा की बी टीम काम करती है। बिहार में तो ‘सी टीम’ भी काम कर रही है और ‘पी टीम’ भी। मुखबिर का साथी खुफिया, पर डूबेगी दोनों की लुटिया, अबकी बार, बीजेपी बाहर।

goal 22Scope News

अखिलेश यादव महागठबंधन के प्रत्याशी के लिए प्रचार करने दरभंगा पहुंचे

बिहार चुनाव में सियासी दलों के बीच प्रचार जोरों शोरों से जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को महागठबंधन के प्रत्याशी के लिए प्रचार करने दरभंगा पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी नीतीश कुमार को इस बार मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। सपा चीफ ने दावा किया कि बीजेपी नीतीश कुमार का सिर्फ इस्तेमाल कर रही है।

नीतीश कुमार के CM बनने पर बोले अखिलेश

बिहार चुनाव में नीतीश कुमार के सीएम बनने को लेकर सपा चीफ ने बताया कि नीतीश केवल चेहरा है उनको सीएम नहीं बनाएंगे, एमपी और महाराष्ट्र इसका उदाहरण हैं। बीजेपी के खिलाफ मतदान होने जा रहा है, बीजेपी यहां कामयाब नहीं होगी। मुसलमानों के बिहार चुनाव में वोट देने और उन्हें लेकर हो रही राजनीति पर कहा कि हमारे मुस्लिम भाई जानते हैं कि धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे के लिए किसे वोट देना है। मुस्लिम समाज का पूरा सम्मान किया जाएगा।

अखिलेश यादव ने NDA पर साधा निशाना

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने इन्हें अवध में हराया, बीजेपी की सांप्रदायिक राजनीति को खत्म किया यहां भी लोग इनका सफाया करेंगे। वहीं उन्होंने आगे कहा कि पलायन की बात करने वाले लोगों की जगह इस बार यहां से भारतीय जनता पार्टी पलायन करेगी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार बीजेपी की बी टीम, सी टीम, पी टीम सबको हराएंगे। तेजस्वी की सरकार बनाएंगे। बिहार चुनाव के बीच सपा चीफ की प्रतिक्रिया चर्चा का विषय बनी हुई है।

अखिलेश ने CM योगी पर कसा तंज

इसके अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी को नाम बदलने की डिग्री हासिल है। उन्होंने बहुतों के नाम बदले हैं, ओसामा का भी नाम बदलकर शेर सिंह कर देते हैं, उनके व्यक्तित्व से मेल खाता है। वहीं आगे उन्होंने मोकामा विधानसभा में हुई हत्या को लेकर कहा कि जंगलराज की बात करते हैं, यहां हत्या हुई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर लोग विश्वास नहीं कर रहे, बीजेपी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बदल देती है।

यह भी पढ़े : पहली बार चुनाव में कूदी प्रियंका गांधी, बछवाड़ा में बोलीं- 20 साल से प्रदेश की सत्ता में बैठी पार्टी ने आपके लिए कुछ नहीं किया…

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img