पहली बार चुनाव में कूदी प्रियंका, बछवाड़ा में बोलीं- 20 साल से प्रदेश की सत्ता में बैठी पार्टी ने आपके लिए कुछ नहीं किया

बेगूसराय : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं। उन्होंने आज बेगूसराय जिले के बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने बिहार की जनता से कहा कि 20 साल से प्रदेश की सत्ता में बैठी पार्टी ने आपके लिए कुछ नहीं किया।

आपको सिर्फ गरीबी, बेरोजगारी और पलायन दिया है। आज वे आपको बरगलाने में लगे हैं। भविष्य और अतीत की बातों में आपको उलझाते हैं लेकिन आपके संघर्षशील वर्तमान की बातें नहीं करते। सोच समझकर अपने भविष्य का फैसला ​कीजिए और ऐसी सरकार चुनिए जो आपके वर्तमान के लिए काम करे।

DIARCH Group 22Scope News

बछवाड़ा के लोग पलायन का दर्द झेल रहे हैं – प्रियंका गांधी

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गांधी आज बेगूसराय के बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गरीबदास के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां के लोग पलायन का दर्द झेल रहे हैं। लहलहाते खेत को छोड़कर जाना पड़ रहा है। आज महंगाई इतनी है, बहुत ज्यादा टेक्स है। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की संपत्ति थी, जिससे रोजगार मिलता है, सरकार ने सभी को उद्योग अपने दो दोस्तों को दे रखा है। निजीकरण हो गया है, सब काम ठेकेदारी पर हो रहा है।

प्रियंका ने कहा- जनता का दिल घबराता है सोचते हैं कि दवा कहां मिलेगी? बच्चों की देखभाल कैसे होगा?

प्रियंका ने कहा कि 20 साल सरकार चलाने के बाद भी सरकार कह रही है कि डेढ़ करोड़ रोजगार देंगे। 20 साल में क्यों नहीं दिया? बड़े बड़े वादे कर रहे थे। छोटे-छोटे व्यवसाय को खत्म कर दिया है। कुछ नहीं बचा है, इनके हाथों में जो आपका था, वह अपने दोस्त को बेच दिया है। उन्होंने कहा कि जनता का दिल घबराता है। सोचते हैं कि दवा कहां मिलेगी? बच्चों की देखभाल कैसे होगा? बिहार में महिला की स्थिति खराब है। सब कुछ संभालने के बाद भी महिलाओं की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।

प्रियंका ने जनता से कहा- इस स्थिति से निकलने के लिए आपको बदलाव लाना पड़ेगा

प्रियंका ने जनता से कहा कि इस स्थिति से निकलने के लिए आपको बदलाव लाना पड़ेगा। यहां पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। जनता जागरूक हो जाती है। ऐसे नेता जो अपने को चमकाने में लगे रहते हैं, उन्हें जनता से डर हो जाता है, तो वे वोट चोरी करते हैं। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उद्योग लगवाएं, आइआइटी आइएमएम किसने बनवाएं। हम अतीत में नहीं जाना चाहते हैं। राहुल गांधी जाति जनगणना, सामाजिक न्याय की बात क्यों करते हैं, क्योंकि समाज में सभी का विकास करना चाहते हैं।

Priyanka Gandhi 1 1 22Scope News

आपको बिहार को ठीक करना है – प्रियंका गांधी

उन्होंने कहा कि आपको बिहार को ठीक करना है। ऐसे नेताओं के चक्कर में नहीं पड़ना है, जो अपने चेहरे को चमकाएं। अब चुनाव हो रहा है, तो कह रहे हैं दस हजार लो। इसका क्या मतलब है? आप से लाभ लेने के लिए यह सभी स्कीम है। चुनाव खत्म होते ही सब खत्म हो जा जाएगा। आप रुपये ले लो, लेकिन वोट सोच समझकर डालो। प्रियंका ने महिलाओं से कहा कि अपने अधिकारों को अच्छी तरह से समझ लो, मैं भी महिला हूं।

आप मेरे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हो, जो आपके लिए नहीं करता है, उसे निकाल दो। आपका विवेक काम आना चाहिए। चुनाव का समय है, नेता आएंगे और झूठे वादे कर चले जाएं, आप ठगी रह जाओगी। आज यह मौका है, आपका आत्मसम्मान मिले। मोदी कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार चलाएंगे। आपकी कोई सुनवाई नहीं है, आपके सीएम की भी सुनवाई नहीं है। सब कुछ केंद्र के भरोसे चल रहा है। कौड़ियों के भाव आपकी जमीन बेची जा रही है।

अबतक क्यों नहीं दी नौकरी? – प्रियंका गांधी

बिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पटना पहुंचीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने एनडीए के घोषणापत्र में नौकरी देने के वादे पर सवाल उठाया। पत्रकारों के नौकरी देने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक क्यों नहीं दी? अब क्यों बात कर रहे हैं?

Priyanka Gandhi 12 22Scope News

प्रियंका की बेलदौर जनसभा रद्द

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का बेलदौर में प्रस्तावित चुनावी जनसभा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। इस संबंध में बेलदौर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मिथलेश निषाद ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से प्रियंका गांधी का कार्यक्रम स्थगित किया गया है।

यह भी पढ़े : सम्राट को लेकर कांग्रेस ने किए कई खुलासे, डिग्री के साथ उम्र भी छिपाये…

Bokaro में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, 4 अवैध...

Bokaro News: बोकारो पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करके एक बड़े अपराध को होने से रोक दिया है। उनके पास से चार अवैध...

मुख्य सचिव ने किया प्राथमिक चीनी मिल सहकारी समितियों की सदस्यता...

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा आज सकरी (मधुबनी) एवं रैयाम (दरभंगा) में सहकारी चीनी मिलों के स्तर पर गठित...

Social Media पर अवैध हथियार के साथ Video वायरल करना युवक...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल कर दहशत फैलाना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने...