पटना : बिहार विधानसभा का सत्र आज से शुरू होने वाला है। अभी-अभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंच गए हैं। इस बीच आज बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार को बहुमत साबित करना है। बारी-बारी से सभी विधायक विधासनभा पहुंच रहे हैं। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने बड़ा दावा किया है। अखिलेश सिंह ने कहा कि जदयू के दर्जनों विधायकों को पटना के डीएम, एसपी और पुलिस पकड़ कर रखी हुई है। दो घंटे के अंदर सब कुछ साबित हो जाएगा। जब कांग्रेस पार्टी ब्रिटिश हुकूमत से नहीं डरी तो इसे क्या डरने वाली है।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट







