बागी विधायकों के सवाल पर फायर हो गए अखिलेश सिंह

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज प्रेस कांफ्रेंस किया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह मीडिया को संबोधित किया। अखिलेश सिंह से जब मीडिया ने बागी विधायकों के बारे में सवाल किया तो वह भड़क गए। अखिलेश सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी हवा हवाई में बात कर रहे हैं। विधायक मुरारी गौतम के बारे में कहा कि इधर थे तो मंत्री बने थे उधर जाकर कुछ बने तब तो कुछ होगा।

वहीं तीन मार्च को पटना में होने वाली जन विश्वास महारैली को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस के तरफ से रथ रवाना किया गया। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। रथ रवाना करने के बाद कहा कि बिहार की जनता इस रैली में आने के लिए काफी उत्सुक है। पहले हमलोगों ने 10 लाख का टारगेट रखा था। अब हमलोग को अंदाजा है कि पूरा पटना पटा रहेगा।

अखिलेश सिंह ने कहा कि महागठबंधन की सभी पार्टियां मिलकर यह रैली कर रही है। अकेले नहीं पूरे गठबंधन के लोग मिलकर कर रहे हैं। अखिलेश सिंह ने कहा कि हम तेजस्वी यादव को धन्यवाद देते हैं कि जिन्होंने जिला का दौरा किया और लोगो को इस रैली में आने का न्योता दिया। उन्होंने ज्यादा मेहनत की है, इसलिए वह धन्यवाद के पात्र हैं। कांग्रेस और महागठबंधन के एक-एक कार्यकर्ता इस रैली को सफल बनाने में लगा हुआ है। इस रैली में राहुल गांधी भी शिरकत करेंगे।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...